Ladli Behna Yojana: आज दोपहर इन महिलाओं के बैंक खाते में आएंगे 1500 रुपये, पहले ऐसे चेक करें स्टेटस

Ladli Behna Yojana:आज दोपहर महिलाओं के बैंक खाते में 1500 रुपये आ जाएंगे। मध्य प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए रक्षाबंधन का त्योहार इस बार और भी खास बनने वाला है। राज्य सरकार की लाडली बहना योजना के तहत आज दोपहर यानी 7 अगस्त को एक और किश्त महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की जाएगी

अपडेटेड Aug 07, 2025 पर 12:10 PM
Story continues below Advertisement
Ladli Behna Yojana:आज दोपहर महिलाओं के बैंक खाते में 1500 रुपये आ जाएंगे।

Ladli Behna Yojana:आज दोपहर महिलाओं के बैंक खाते में 1500 रुपये आ जाएंगे। मध्य प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए रक्षाबंधन का त्योहार इस बार और भी खास बनने वाला है। राज्य सरकार की लाडली बहना योजना के तहत आज दोपहर यानी 7 अगस्त को एक और किश्त महिलाओं के खातों में ट्रांसफर करेगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव दोपहर करीब 2:45 बजे राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ से इस योजना की 27वीं किश्त ट्रांसफर करेंगे।

250 रुपये एक्स्ट्रा मिलेंगे

इस मौके पर 1 करोड़ 26 लाख 89 हजार 823 लाभार्थी महिलाओं के खातों में 1,859 करोड़ रुपये से अधिक का अमाउंट ट्रांसफर किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार हर महिला को 1250 रुपये की मंथली सहायता के एक्स्ट्रा 250 रुपये का रक्षाबंधन का शगुन भी दिया जाएगा।यानी, कुल 1500 रुपये का अमाउंट महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर होंगे।


क्या है लाडली बहना योजना?

साल 2023 में शुरू की गई इस योजना का मकसद राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1250 रुपये की सहायता दी जाती है, जो सीधे उनके बैंक खाते में पहुंचती है। सरकार ने इस योजना के लिए फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में अब तक 6198.88 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का मौका मिला है।

कैसे चेक करें अपना नाम और पेमेंट स्टेटस?

यदि आप भी इस योजना से जुड़ी हैं और जानना चाहते हैं कि आपका नाम लाभार्थियों की सूची में है या नहीं, तो लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यह जानकारी ले सकते हैं।

वेबसाइट खोलें और एप्लिकेशन और पेमेंट के स्टेटस पर क्लिक करें।

अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आईडी डालें।

कैप्चा भरें और ओटीपी डालें।

मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करने के बाद आपकी जानकारी स्क्रीन पर मिल जाएगी।

मोबाइल पर मिलेगा अलर्ट

पैसा ट्रांसफर होने के बाद महिलाओं को इसकी जानकारी SMS के माध्यम से दे दी जाएगी। योजना से मिले पैसे से महिलाएं घर-परिवार की जरूरतें पूरी कर रही हैं।

Gold Rate Today: गुरुवार को महंगा हुआ सोना, जानिये 7 अगस्त को कितने बढ़े दाम

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Aug 07, 2025 11:50 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।