Ladli Behna Yojana: बस कुछ देर और फिर महिलाओं को मिलेंगे 1000 रुपये, ऐसे चेक कर पाएंगे अपना बैलेंस

Ladli Behna Yojana Installment: अलग-अलग राज्यों में महिलाओं को सहायता देने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। मध्य प्रदेश में भी महिलाओं के लिए 'लाडली बहना योजना' चलाई जा रही है। इस योजना के तहत आज मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं को 1,000 रुपये दिये जानें का ऐलान किया था

अपडेटेड Jun 10, 2023 पर 4:58 PM
मध्य प्रदेश में महिलाओं के लिए 'लाडली बहना योजना' चलाई जा रही है।

Ladli Behna Yojana Installment: अलग-अलग राज्यों में महिलाओं को सहायता देने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। मध्य प्रदेश में भी महिलाओं के लिए 'लाडली बहना योजना' चलाई जा रही है। इस योजना के तहत आज मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं को 1,000 रुपये दिये जानें का ऐलान किया था। आज यानी 10 जून 2023 को योजना की पहली किश्त जारी की जानी है। यहां आपको बता रहे हैं कि आप कैसे चेक कर सकते हैं कि आपको पैसे मिले या नहीं। साथ ही आप कब तक ये पैसे निकाल सकते हैं।

आज जारी होनी है किश्त

10 जून को पैसे दिये जाने के कारण सिर्फ 35 दिनों में इस योजना में करीब सवा करोड़ से भी ज्यादा महिलाओं ने अप्लाई कर दिया था। आज लाडली बहना योजना की पहली किश्त शाम 6 बजे खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। ये काम वग जबलपुर मुख्यालय से पहले राज्य स्तरीय समारोह में बातचीत करेंगे और उसके कुछ देर बाद इस योजना से जुड़ी महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर किये जाएंगे।


यहां चेक कर सकते हैं अपनी किश्त

अगर आपने भी लाड़ली बहन योजना में अप्लाई किया था तो आपको किश्त का मैसेज आएगा। अगर आपको मैसेज नहीं आता है तो जिस बैंक अकाउंट की आपने डिटेल दी थी। उस बैंक की ब्रांच में जाकर आप पता कर सकते हैं कि आपको पैसे मिले हैं या नहीं। साथ ही पासबुक में एंट्री करवा सकते हैं। इससे भी आपको बैलेंस पता चल जाएगा। इसके अलावा अपने एरिया के नजदीकी एटीएम पर जाकर भी आप चेक कर सकते हैं। अपने एटीएम कार्ड की मदद से बैंलेस चेक कर सकते हैं या मिनी स्टेटमेंट निकाल सकते है।

कब निकाल सकते हैं पैसा

ये पैसे आपके खाते में आज शाम भेजे जाएंगे। तो आप देर रात या कल 11 जून को एटीएम से निकाल सकते हैं और इसे पैसे का इस्तेमाल कर सकते हैं।

10-महीने की ऊंचाई पर पहुंचे Paytm के शेयर, अभी 22% की और आ सकती है तेजी, क्या आप खरीदेंगे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।