Landmark Cars IPO: ऑटोमोबाइल डीलरशिप चेन लैंडमार्क कार्स लिमिटेड (Landmark Cars Ltd) के शेयरों का अलॉटमेंट 20 दिसंबर को फाइनल हो सकता है। अगर आपने भी अच्छे रिटर्न की उम्मीद में इस आईपीओ में दांवलगाया है तो आपको शेयर अलॉटमेंट का इंतजार होगा। बोली लगाने वाले सफल निवेशकों को 22 दिसंबर को उनके डीमैट अकाउंट में शेयर प्राप्त होंगे। वहीं, इस आईपीओ की बाजार में लिस्टिंग 23 दिसंबर को होनी है। कंपनी का इरादा आईपीओ के ज़रिए 552 करोड़ रुपये जुटाने का है। इसके तहत, 150 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए गए। इसके साथ ही, ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत टीपीजी ग्रोथ सहित शेयरधारकों द्वारा 402 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की गई। कंपनी फंड का इस्तेमाल कर्ज का भुगतान करने व सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करना चाहती है। बता दें कि जून 2022 तक इस पर लगभग 464 करोड़ रुपये का कर्ज है, जो मार्च 2022 में 308 करोड़ रुपये से तेजी से बढ़ रहा है।
लैंडमार्क कार्स के आईपीओ को अंतिम दिन 3.06 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। इस इश्यू ने 80.41 लाख शेयरों के मुकाबले 2.46 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली थी। खुदरा निवेशकों ने आरक्षित हिस्से के 59% शेयर खरीदे, जबकि कर्मचारियों ने उनके लिए अलग रखे गए हिस्से की 2.93 गुना बोली लगाई। कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए 1 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर आरक्षित रखे थे। कर्मचारियों को फाइनल ऑफर प्राइस पर 48 रुपये प्रति शेयर का डिस्काउंट भी ऑफर किया गया था। यह आईपीओ 13 दिसंबर से 15 दिसंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इसके लिए 481-506 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया था। हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल्स के लिए अलग रखा गया हिस्सा 1.32 गुना और क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का 8.71 गुना सब्सक्राइब हुआ।
ग्रे मार्केट में डिस्काउंट पर है शेयर
Landmark Cars के आईपीओ को लेकर ग्रे मार्केट में क्रेज घटता नजर आ रहा है। लगभग एक हफ्ते पहले तक यह आईपीओ ग्रे मार्केट में 53 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था। जबकि वर्तमान में यह 5 रुपये के डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है। इसका मतलब है कि निवेशकों को लिस्टिंग पर नुकसान हो सकता है।
BSE की वेबसाइट पर ऐसे चेक करें स्टेटस
रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर स्टेटस चेक करने का तरीका
लैंडमार्क कारों का देश भर में कार डीलरशिप का एक बड़ा नेटवर्क है. प्रीमियम ऑटोमोटिव रिटेलर के पास भारत में मर्सिडीज-बेंज, होंडा, जीप, वोक्सवैगन और रेनॉल्ट के लिए डीलरशिप है और भारत में अशोक लेलैंड के साथ एक वाणिज्यिक वाहन डीलरशिप है. इसने 1998 में होंडा के लिए एक डीलरशिप से जून 2022 तक 8 भारतीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 112 आउटलेट्स तक अपने नेटवर्क का विस्तार किया है.