FD Rate: SBI एफडी पर इतना दे रहा है ब्याज, चेक करें लेटेस्ट रेट

SBI FD Rate: बीते हफ्ते भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट में बढ़ोतरी की थी। आरबीआई ने 0.35 फीसदी की बढ़ोतरी ब्याज दरों में की और ये पांचवीं बार रेपो रेट में इजाफा किया गया। हालांकि, इसके बाद कई बैंकों ने लोन को महंगा कर दिया। साथ ही कुछ बैंकों ने FD की दरों में भी बढ़ोतरी कर दी

अपडेटेड Dec 13, 2022 पर 9:02 AM
SBI: एसबीआई एफडी पर इतना दे रहा है ब्याज

SBI FD Rate: बीते हफ्ते भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट में बढ़ोतरी की थी। आरबीआई ने 0.35 फीसदी की बढ़ोतरी ब्याज दरों में की और ये पांचवीं बार रेपो रेट में इजाफा किया गया। हालांकि, इसके बाद कई बैंकों ने लोन को महंगा कर दिया। साथ ही कुछ बैंकों ने FD की दरों में भी बढ़ोतरी कर दी। हालांकि, देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अभी तक FD पर ब्याज नही बढ़ाया है। एसबीआई ने आखिरी बार एफडी पर ब्याज अक्टूबर महीने में बढ़ाया था। बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम अमाउंट वाली जमा यानी Fixed Deposit पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की थी। तब एसबीआई ने FD की जमा ब्याज दरों पर 20 बीपीएस यानी 0.20 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। एसबीआई आम जनता को 3.00% से 5.85% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 3.50% और 6.65% की दर से 7 दिनों से 10 सालों में मैच्योर होने वाली FD ऑफर कर रहा है।

SBI – Fixed Deposit इंटरेस्ट रेट

7 दिनों से 45 दिनों में मैच्योर होने वाली जमा पर, बैंक 3.00% का ब्याज ऑफर कर रहा है। साथ ही 46 दिनों से 179 दिनों में मैच्योर होने वाली FD पर 4 फीसदी का ब्याज दे रहा है। 180 दिनों से 210 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 4.65% की दर ब्याज मिलेगा। अब 211 दिनों में 1 साल से कम समय में मैच्योर होने वाली जमा पर अब 4.70% ब्याज मिल रहा है।


SBI एफडी रेट्स

एसबीआई 1 साल में मैच्योर होने वाली जमाओं पर 5 फीसदी का ब्याज दे रहा है। बैंक 2 साल में मैच्योर होने वाली जमा पर 5.65% का ब्याज ऑफर कर रहे हैं। बैंक 3 साल में मैच्योर होने वाली जमा पर 5.80% का ब्याज ऑफर कर रहे हैं। 5 साल में मैच्योर होने वाली जमा पर 5.85% का ब्याज ऑफर किया जा रहा है। साथ ही सीनियर सिटीजन को 0.50 फीसदी का एक्स्ट्रा ब्याज भी दिया जा रहा है।

Retail Inflation: महंगाई के मोर्च पर बड़ी राहत, 11 महीने के निचले स्तर पर आई देश की खुदरा महंगाई दर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।