Get App

योर मनी से जानें रिटायर रिच के नुस्खे

रिटायरमेंट के लक्ष्य को आज ही निर्धारित करने में योर मनी आपका साथ देगा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 29, 2018 पर 4:28 PM
योर मनी से जानें रिटायर रिच के नुस्खे

रिटायरमेंट के लक्ष्य को आज ही निर्धारित करने में योर मनी आपका साथ देगा, जिसमें निवेशकों की मदद करने के लिए हमारे साथ मौजूद हैं रूंगटा सिक्योरिटीज के डायरेक्टर हर्षवर्धन रूंगटा।

सवालः रिटायरमेंट के लिए पेंशन प्लान में निवेश करना कितना सही है पेंशन प्लान में कितना रिटर्न मिलता है। एचडीएफसी लाइफ, कोटक लाइफ और एसबीआई लाइफ कौन सा टर्म प्लान अच्छा है?

हर्षवर्धन रूंगटाः पेंशन के लिए एनपीएस सही विकल्प है। इंश्योरेंस कंपनियों के डेफर्ड एन्युटी प्लान से एनपीएस बेहतर है। इसमें निवेश पर खर्च कम होता है। 60 साल की उम्र पर 60 फीसदी रकम एकमुश्त निकालने का विकल्प मिलेगा और बाकी 40 फीसदी का एन्युटी प्लान खरीदना अनिवार्य है। जमा पैसे से मिलने वाले रिटर्न को रिटायरमेंट के वक्त इस्तेमाल करें। जमा पैसे से मिलने वाले ब्याज से नियमित खर्च निकालें। इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेश कर सकते है। बैलेंस्ड और हाइब्रिड फंड में निवेश कर सकते है। वहीं लार्जकैप फंड में 15000 रुपये निवेश करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें