Leh, Ladakh Travel Package: लद्दाख एक ऐसी जगह है जहां प्रकृति को सबसे पुराने और नेचुरल हालत में देखा जा सकता है। यह ठंडा रेगिस्तान अपने अविश्वसनीय और अद्वितीय अवतार में है। प्रकृति की खूबसूरती का आनंद लेना है तो लद्दाख जरूर जाएं। अगर आपका भी लद्दाख की खूबसूरती को देखने का मन काफी समय से कर रहा है तो आपके लिए अच्छी खबर है। ट्रैवलर्स के लिए भारतीय रेलवे केटरिंग और पर्यटन निगम (IRCTC-आईआरसीटीसी) एक जबरदस्त टूर पैकेज लेकर आया है। IRCTC टूरिस्टों के लिए 7 दिन और 6 रात का टूर पैकेज लेकर आया है। इसमें आने-जाने का हवाई किराया, होटल, फूड और लोकल ट्रैवलिंग का खर्च शामिल है।
आईआरसीटीसी लेह, लद्दाख और तुरतुक वाला टूर पैकेज
दोपहर में लेह हवाई अड्डे पर पहुंचें और अपने होटल पर जाएंगे। यहां आप पहले दिन आराम करेंगे। ताकि अगली सुबह जल्दी जर्नी शुरू कर सकें। आप पहली रात लेह में बिताएंगे।
दूसरा दिन: लेह - शाम घाटी - लेह
नाश्ते के बाद घूमने के लिए लेह-श्रीनगर राजमार्ग पर जाएंगे। भारतीय सेना का हॉल ऑफ फेम और गुरुद्वारा पत्थर साहिब दिखाया जाएगा। लेह पैलेस और शांति स्तूप के बाद अलची मठ का दौरा करने के बाद रात के लिए लेह लौट आएंगे।
नाश्ते के बाद खारदुंगला दर्रे से होते हुए नुब्रा घाटी की ओर ड्राइव करेंगे। शिविर में पंजीकरण के बाद यहां दोपहर का खाना खआएंगे। उसके बाद भारत के उत्तर में रहने वाले लोगों के जीवन के बारे में जानेंगे और हंडर गांवों के साथ-साथ मठों की यात्रा करेंगे। नुब्रा घाटी में रात को आराम करेंगे।
चौथा दिन: नुब्रा - तुरतुक - नुब्रा
नाश्ते के बाद तुरतुक के लिए ड्राइव करेंगे। जब आप पहुंचें तो तुरतुक घाटी को घूमेंगे। नुब्रा घाटी में रात को आराम करेंगे।
पांचवे दिन: नुब्रा घाटी - पैंगोंग
जल्दी नाश्ते के बाद पैंगोंग के लिए आगे जाएंगे। पैंगोंग झील 120 किलोमीटर लंबी खारे पानी की झील है जो 6-7 किलोमीटर चौड़ी है। भारत और चीन के बीच अंतर्राष्ट्रीय सीमा इसे आधे में काटती है। फेमस मूवी "थ्री इडियट्स" की शूटिंग यहां हुई थी। चमकदार धूप वाले दिन क्रिस्टल साफ खारे पानी की झील में सात रंग के पैटर्न देखे जा सकते हैं। यहां पैंगोंग में रात रुकेंगे।
छठा दिन: पैंगोंग - चांगला के रास्ते लेह
सुबह-सुबह सूर्योदय के समय झील देखने आनंद लेकर नाश्ते के बाद वापस लेह की ओर ड्राइव करेंगे। लेह पहुंचने के बाद अगले दिन लेह एयरपोर्ट ड्रॉप कर देंगे।