LIC Aadhaar Shila Scheme: एलआईसी आधारशिला योजना सेविंग स्कीम के साथ लाइफ इंश्योरेंस भी देता है। यदि पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसीधारक का निधन हो जाता है, तो योजना उनके परिवार को फाइनेंशियल सपोर्ट देती है। यदि बीमित व्यक्ति पॉलिसी के पूरे पीरियड तक जीवित रहता है, तो मैच्योरिटी पर फायदा मिलता है। आप इस योजना के तहत लोन और गाड़ी का इंश्योरेंस भी ले सकते हैं।
चाहिए होंगे ये डॉक्यूमेंट्स
एलआईसी की आधारशिला योजना में निवेश करने के लिए आपको आधार कार्ड की जरूरत होगी। इस लंबे समय की बचत योजना में महिला निवेशकों की उम्र की सीमा 8 वर्ष से 55 साल होनी चाहिए। एलआईसी के इस प्रोग्राम के तहत आप तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर निवेश कर सकते हैं। आप इस योजना के तहत न्यूनतम 10 साल और अधिकतम 20 सालों के लिए निवेश कर सकते हैं। यदि बीमित व्यक्ति आत्महत्या कर लेता है तो ऐसे केस में लाभार्थी को चुकाए गए प्रीमियम का 80 फीसदी ही मिलेगा।
यदि कोई महिला निवेशक 30 साल की उम्र में निवेश करना शुरू करती है तो वह रोजाना 58 रुपये का योगदान कर सकती है। यदि महिला निवेशक एक साल में एलआईसी आधारशिला योजना में 21,918 रुपये का योगदान करती है तो 20 सालों में निवेशक 4,29,392 रुपये का निवेश करेगा। निवेशकर को 20 साल के बाद 7,94,000 रुपये मिलेंगे। इस बचत योजना का लाभ केवल वही महिलाएं ले सकती हैं जिनके पास आधार कार्ड है।
यदि पॉलिसी खत्म होने तक बीमित व्यक्ति जीवित रहता है, तो मैच्योरिटी पर बेसिक बीमा अमाउंट के साथ लॉयल्टी के फायदे भी मिलेंगे। इश्योरेंस अधिकतम 20 साल के लिए होता है। पॉलिसी के मैच्चोर होने के बाद पॉलिसीधारक दूसरी पॉलिसी में एक साथ पैसा निवेश कर सकता है। बीमित व्यक्ति के गुजर जाने की स्थिति में पॉलिसी के नॉमिनी व्यक्ति को डेथ बेनेफिट का पेमेंट किया जाता