LIC एजेंट्स के लिए बड़ी खबर, नए साल से पहले हुआ 2 लाख रुपये का फायदा

LIC Agents: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने अपने एजेंटों को खुशखबरी दी है। LIC एजेंट्स की ग्रेच्युटी बढ़ गई है। अब एलआईसी कर्मचारियों की ग्रेच्युटी 3 लाख रुपये से बढ़कर 5 लाख रुपये हो गई है। सरकार ने इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। पब्लिक सेक्टर कंपनी एलआईसी ने इस बारे में शेयर बाजार को भी जानकारी दी है

अपडेटेड Dec 16, 2023 पर 12:50 PM
LIC Agents: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने अपने एजेंटों को खुशखबरी दी है।

LIC Agents: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने अपने एजेंटों को खुशखबरी दी है। LIC एजेंट्स की ग्रेच्युटी बढ़ गई है। अब एलआईसी कर्मचारियों की ग्रेच्युटी 3 लाख रुपये से बढ़कर 5 लाख रुपये हो गई है। सरकार ने इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। पब्लिक सेक्टर कंपनी एलआईसी ने इस बारे में शेयर बाजार को भी जानकारी दी है। ये नए नियम 6 दिसंबर से ही लागू हो गए हैं। सितंबर महीने में वित्त मंत्रालय ने LIC एजेंट्स और एंप्लॉयीज के लिए कई ऐलान किये थे।

सितंबर में किया था ऐलान

सरकार ने सितंबर में ग्रैच्युटी की सीमा में बढ़ोतरी की है। इसके अलावा रिन्यूअल कमीशन और टर्म इश्योरेंस कवर से जुड़ी शर्तों में भी बदलाव किया गया। इसके लिए LIC (एजेंट्स) नियम 2017 आदि में बदलाव किए गए हैं। LIC के एजेंट्स के लिए ग्रैच्युटी की सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दी है।


शेयर बाजार को दी जानकारी

फाइनेंस मिनिस्ट्री ने सितंबर में एलआईसी एजेंट और कर्मचारियों के लाभ के लिए ग्रेच्युटी सीमा और पारिवारिक पेंशन में बढ़ोतरी सहित कई कल्याणकारी उपायों को मंजूरी दे दी थी. रिन्युअल कमीशन की बहाली से एजेंट्स को काफी राहत मिलेगी. फिलहाल वह पुरानी एजेंसी से किए गए किसी भी बिजनेस का लाभ नहीं उठा पाते थे. इससे उनकी आय में काफी बढ़ोतरी हो जाएगी.

एजेट्स को मिलेगा रिन्यूअल कमीशन

एलआईसी ने फिर नियुक्त किये गए एजेंट्स को भी रिन्यूअल कमीशन पाने का हकदार माना है। अभी तक के LIC के नियमों के मुताबिक एजेंट्स पुरानी एजेंसी के तहत किसी भी बिजनेस पर रिन्यूअल कमीशन के हकदार नहीं हैं। एजेंट्स के लिए टर्म इंश्योरेंस कवर 3,000 से लेकर 10,000 रुपये था जिसे बढ़ाकर 25,000-1,50,000 रुपये कर दिया है। इससे एजेंट्स के परिवारों को बेहतर सुरक्षा कवर मिलेगा। मंत्रालय ने LIC एंप्लॉयीज के परिवारों के लिए 30 फीसदी की दर से फैमिली पेशन देने की मंजूरी दी है।

13 लाख LIC एजेंट्स को होगा फायदा

नए नियमों से LIC के 13 लाख से ज्यादा एजेंट्स और 1,00,000 से भी अधिक कर्मचारियो को फायदा मिलेगा। ये एजेंट्स एलआईसी का करोबार बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

Market outlook : इस हफ्ते 67 स्मॉलकैप शेयरों में दिखी 32% तक की तेजी, जानिए आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।