लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (LIC) जीवन किरण लॉन्च करने का ऐलान किया है। यह नई नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी है। इस पॉलिसी के अवधि के दौरान जितना प्रीमियम चुकाया जाएगा, उसे मैच्योरिटी पर पॉलिसीधारक को वापस कर दिया जाएगा। इसका मतलब यह है कि अगर पॉलिसीधारक मैच्योरिटी के बाद जीवित रहता है तो उसे उसका पूरा पैसा वापस मिल जाएगा। अगर पॉलिसी के दौरान पॉलिसीधारक की मौत हो जाती है तो उसके नॉमिनी को बेसिक सम अश्योर्ड दे दिया जाएगा। इसके तहत सालाना प्रीमियम का 7 गुना या चुकाए गए टोटल प्रीमियम अमाउंट के 105 फीसदी में से जो भी ज्यादा होगा, वह नॉमिनी को दिया जाएगा।
