Get App

LIC ने शुरू की सरल पेंशन योजना, एक बार प्रीमियम भरने पर मिलेगी जीवन भर Pension- जानें खासियत

LIC Saral Pension Plan: भारतीय जीवन बीमा निगम ने 1जुलाई से सरल पेंशन (Saral Pension) योजना की शुरुआत की है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 02, 2021 पर 1:16 PM
 LIC ने शुरू की सरल पेंशन योजना, एक बार प्रीमियम भरने पर मिलेगी जीवन भर Pension- जानें खासियत

LIC Saral Pension Plan: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने 1जुलाई से सरल पेंशन (Saral Pension) योजना की शुरुआत की है। यह सिंगल प्रीमियम योजना है जिसमें पॉलिसी लेते समय आफको एक बार ही पूरा प्रीमियम चुकाना होगा। इसके बाद आपको पूरे जीवन एक तय पेंशन की राशि मिलेगी। इसकी खासियत है कि इस प्लान में पॉलिसी शुरू होने की तारीख से 6 महीने बाद पॉलिसी होल्डर को किसी भी समय लोन मिल जाएगा।

LIC सरल पेंशन योजना को लेने के दो विकल्प हैं

एलआईसी सरल पेंशन योजना दो तरीके की है। पहली लाइफ एन्युटी विद 100 परसेंट रिटर्न ऑफ परचेज प्राइस (Life Annuity with 100 percent return of purchase price) यह पेंशन सिंगल लाइफ के लिए है, यानी यह पेंशन योजना किसी एक व्यक्ति से जुड़ी होगी। पेंशनधारी जब तक जीवित रहेंगे, उन्हें पेंशन मिलती रहेगी। उसके बाद नॉमिनी को बेस प्रीमियम मिल जाएगा।

दूसरा पेंशन योजना जॉइंट लाइफ के लिए दिया जाता है। इसमें पेंशन पति-पत्नी दोनों को मिलता है। इसमें पति या पत्नी जो भी लंबे समय तक जीवित रहता है, उसे पेंशन मिलती है। जब दोनों ही नहीं रहेंगे तो नॉमिनी को बेस प्राइस मिलेगा।

अहम बातें..

1 बीमाधारक के लिए पॉलिसी लेते ही उसका पेंशन शुरू हो जाएगा।

2  अब ये आप पर निर्भर करेगा कि पेंशन हर महीने चाहिए या तिमाही, छमाही या सालाना। ये विकल्प आपको स्वयं चुनना होगा।

3 ये पेंशन योजना ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से ले सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें