LIC ने शुरू की खास मुहिम, जानें कैसे रिवाइव कर सकते हैं लैप्स हुई एलआईसी पॉलिसी

LIC: अगर आपकी एलआईसी (LIC) की पॉलिसी लैप्स हो गई है, तो आपके पास अच्छा मौका है। भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation) ने व्यक्तिगत लैप्स पॉलिसी को फिर से शुरू करने की मुहिम शुरू की है

अपडेटेड Sep 05, 2023 पर 3:46 PM
LIC: अगर आपकी एलआईसी (LIC) की पॉलिसी लैप्स हो गई है, तो आपके पास अच्छा मौका है।

LIC: अगर आपकी एलआईसी (LIC) की पॉलिसी लैप्स हो गई है, तो आपके पास अच्छा मौका है। भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation) ने व्यक्तिगत लैप्स पॉलिसी को फिर से शुरू करने की मुहिम शुरू की है। LIC ने 31 अगस्त 2023 को अपनी 67वीं वर्षगांठ मनाई और एक विशेष अभियान शुरू करने का ऐलान किया। ये मुहिम 1 सितंबर 2023 से शुरू हो चुकी है। यदि आपकी पॉलिसी समय पर प्रीमियम का भुगतान न करने के कारण समाप्त हो गई है, तो पॉलिसी अनुबंध के नियम और शर्तें तब तक अमान्य हैं जब तक आप इसे फिर से शुरू नहीं करते।

प्रीमियम भरकर शुरू कर सकते हैं पॉलिसी

अगर आपकी कोई भी एलआईसी पॉलिसी जो लैप्स हो चुकी है, उसका प्रीमियम लेट फाइन के साथ भर सकते हैं। एलआईसी पॉलिसी के प्रीमियम भरने के बाद पॉलिसी से जुड़े हेल्थ बेनेफिट्स शुरू हो जाएंगे।


 

 

 

लैप्स पॉलिसी क्या होती है?

यदि आप तय दिनों के अंदर प्रीमियम का पेमेंट नहीं करते हैं तो बीमा समाप्त हो जाता है। बीमा को जारी रखने के लिए समय-समय पर निगम के निर्धारित दर पर ब्याज के साथ सभी प्रीमियम बकाया का पेमेंट करने पर योजना की शर्तों के अनुसार एक लैप्स पॉलिसी को फिर से शुरू किया जा सकात है। हालांकि, एलआईसी के पास रद्द की गई पॉलिसी को दोबार शुरू करने के मामले को स्वीकार या अस्वीकार करने का अधिकार होता है।

व्हाट्सएप पर एलआईसी पॉलिसी सर्विस कैसे लें

1. 'Hi' टाइप करें और इसे व्हाट्सएप एप्लिकेशन के माध्यम से 8976862090 पर भेजें।

2. आपको चुनने के लिए 11 विकल्प मिलेंगे। किसी सर्विस को चुनने के लिए विकल्प संख्या के साथ चैट में उत्तर दें। उदाहरण के लिए, यदि आप जानना चाहते हैं कि आपकी अगली एलआईसी पॉलिसी का प्रीमियम कब देय है और आपको कितना प्रीमियम देना है तो 1 भेजें।

Services PMI : अगस्त में धीमी पड़ी सर्विस सेक्टर की रफ्तार, सर्विसेज PMI जुलाई के 62.3 से घटकर 60.1 पर आई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।