Get App

LIC ने शुरू की खास मुहिम, जानें कैसे रिवाइव कर सकते हैं लैप्स हुई एलआईसी पॉलिसी

LIC: अगर आपकी एलआईसी (LIC) की पॉलिसी लैप्स हो गई है, तो आपके पास अच्छा मौका है। भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation) ने व्यक्तिगत लैप्स पॉलिसी को फिर से शुरू करने की मुहिम शुरू की है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 05, 2023 पर 3:46 PM
LIC ने शुरू की खास मुहिम, जानें कैसे रिवाइव कर सकते हैं लैप्स हुई एलआईसी पॉलिसी
LIC: अगर आपकी एलआईसी (LIC) की पॉलिसी लैप्स हो गई है, तो आपके पास अच्छा मौका है।

LIC: अगर आपकी एलआईसी (LIC) की पॉलिसी लैप्स हो गई है, तो आपके पास अच्छा मौका है। भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation) ने व्यक्तिगत लैप्स पॉलिसी को फिर से शुरू करने की मुहिम शुरू की है। LIC ने 31 अगस्त 2023 को अपनी 67वीं वर्षगांठ मनाई और एक विशेष अभियान शुरू करने का ऐलान किया। ये मुहिम 1 सितंबर 2023 से शुरू हो चुकी है। यदि आपकी पॉलिसी समय पर प्रीमियम का भुगतान न करने के कारण समाप्त हो गई है, तो पॉलिसी अनुबंध के नियम और शर्तें तब तक अमान्य हैं जब तक आप इसे फिर से शुरू नहीं करते।

प्रीमियम भरकर शुरू कर सकते हैं पॉलिसी

अगर आपकी कोई भी एलआईसी पॉलिसी जो लैप्स हो चुकी है, उसका प्रीमियम लेट फाइन के साथ भर सकते हैं। एलआईसी पॉलिसी के प्रीमियम भरने के बाद पॉलिसी से जुड़े हेल्थ बेनेफिट्स शुरू हो जाएंगे।

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें