LIC Jeevan Anand Policy: जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation of India - LIC) ग्राहकों को कई पॉलिसी ऑफर करती है जो उनके भविष्य को सुरक्षित करने का काम करती है। ये पॉलिसी लोगों को बड़ा फंड बनाने में भी मदद करती है। एक ऐसी ही एलआईसी पॉलिसी है जो ग्राहकों को अच्छा रिटर्न ऑफर करती है। LIC की जीवन आनंद पॉलिसी (LIC Jeevan Anand Policy) निवेशकों को बड़ा फंड, अच्छे रिटर्न के साथ इंश्योरेंस कवरेज देती है। ये पॉलिसी इंश्योरेंस के साथ कई दूसरे फायदे भी देती है जिसमें डबल बोनस भी शामिल है।
सिर्फ 100 रुपये से भी कम करना है निवेश
LIC जीवन आनंद पॉलिसी का सबसे बड़ा फायदा है कि इसमें आपको रोजाना सिर्फ 100 रुपये से भी कम का निवेश करना है। कोई भी व्यक्ति जिसकी उम्र 18 साल से अधिक है वह इस पॉलिसी में निवेश कर सकता है।
जीवन आनंद पॉलिसी के फायदे
एलआईसी जीवन आनंद पॉलिसी में मैच्योरिटी के समय रिटर्न के रूप में एक तय पैसा मिलता है। जीवन आनंद पॉलिसी में निवेश कर ने पर लोगों को 5 लाख का बीमा और 8.60 लाख का रिवीजनल बोनस मिलता है। हालांकि, अपने मुनाफे को दोगुना करने के लिए आपको 15 साल के लिए निवेश करने की जरूरत है। इसके बाद आप दोगुना बोनस लेने के हकदार हों जाएंगे।
जीवन आनंद पॉलिसी का पूरा कैलकुलेशन
LIC जीवन आनंद पॉलिसी में आपको सालाना 27,000 रुपये प्रीमियम के तौर पर देने होंगे। यानी, आपको हर महीने 2,300 रुपये का प्रीमियम देना होगा। यानी, आपको रोज के करीब 80 रुपये बचाने होंगे। आप 21 साल में करीब 5.60 लाख रुपये निवेश करेंगे और आपको मैच्योरिटी पर 10 लाख रुपये मिलेंगे।
एलआईसी जीवन आनंद पॉलिसी में आकस्मिक मृत्यु, विकलांगता, टर्म एश्योरेंस और गंभीर बीमारी के लिए कवर आदि के लिए भी बीमा शामिल है। इसके अलावा यदि पॉलिसीधारक की अप्रत्याशित कारणों से मृत्यु हो जाती है, तो सम एश्योर्ड का 125% नामांकित व्यक्ति यानी नॉमिनी को मिल जाता है।