LIC Saral Pension Yojana: अगर पूरी लाइफ चाहिए 50,000 रुपये पेंशन, तो इस योजना में करें निवेश, जानिए पूरी डिटेल

LIC Saral Pension Yojana: एलआईसी कई तरह की पॉलिसी चला रहा है। अगर आप भी लाइफटाइम कमाने का प्लान ढूंढ रहे हैं तो आज हम आपको एलआईसी के ऐसे प्लान के बारे में बताएंगे, जिसमें आपको हर महीने पैसा मिलता रहेगा। एलआईसी की पॉलिसी का नाम सरल पेंशन योजना है

अपडेटेड Apr 06, 2023 पर 10:14 AM
Story continues below Advertisement
LIC सरल पेंशन योजना में आप 40 साल की उम्र से ही पेंशन पा सकते हैं।

LIC Saral Pension Yojana: एलआईसी कई तरह की पॉलिसी चला रहा है। अगर आप भी लाइफटाइम कमाने का प्लान ढूंढ रहे हैं तो आज हम आपको एलआईसी के ऐसे प्लान के बारे में बताएंगे, जिसमें आपको हर महीने पैसा मिलता रहेगा। एलआईसी की पॉलिसी का नाम सरल पेंशन योजना है। इस योजना में आप 40 साल की उम्र से ही पेंशन पा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं इस स्कीम के बारे में..

प्रीमियम का पेमेंट करना होता है एक बार

यह एक प्रकार की सिंगल प्रीमियम पेंशन योजना है, जिसमें आपको केवल एक बार प्रीमियम का भुगतान करना होता है और आप जीवन भर के लिए कमाई कर सकते हैं। यदि पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाता है तो जमा किया गया पैसा यानी प्रीमियम नॉमिनी को वापिस कर दिया जाता है। सरल पेंशन योजना एक तत्काल वार्षिक योजना है, यानी पॉलिसी लेते ही आपको पेंशन मिलना शुरू हो जाती है। इस पॉलिसी को लेने के बाद जितनी पेंशन शुरू होती है, उतनी ही पेंशन पूरे जीवन के लिए मिलती है।


कैसे ले सकते हैं ये प्लान?

सिंगल लाइफ यानी इसमें पॉलिसी किसी एक के नाम रहेगी, जब तक पेंशनभोगी जीवित है, उसे पेंशन मिलती रहेगी, उसकी मृत्यु के बाद उसके नॉमिनी को बेसिक प्रीमियम की राशि वापस कर दी जाएगी।

ज्वाइंट लाइफ - इसमें पति-पत्नी दोनों का बीमा होता है। जब तक प्राइमरी पेंशनभोगी जीवित रहेगा, उन्हें पेंशन मिलती रहेगी। उनकी मृत्यु के बाद उनके जीवनसाथी को आजीवन पेंशन मिलती रहेगी, उनकी मृत्यु के बाद बेसिक प्रीमियम की पैसा उसके नॉमिनी को सौंप दी जाएगी।

क्या है प्लान की खासियत

इस योजना के लाभ के लिए न्यूनतम आयु सीमा 40 साल और अधिकतम 80 साल है।

यह होल लाइफ पॉलिसी है, इसलिए पेंशन पूरे जीवन के लिए मिलती है।

सरल पेंशन पॉलिसी शुरू होने की तारीख से छह महीने के बाद कभी भी सरेंडर किया जा सकता है।

आप हर महीने पेंशन ले सकते हैं।

इसके अलावा इसे तिमाही, छमाही और सालाना आधार पर भी लिया जा सकता है।

कैसे पा सकते हैं 50,000 रुपये पेंशन

अगर आपको हर महीने पैसा चाहिए तो आपको कम से कम 1000 रुपये पेंशन लेनी होगी। इसमें आपको 12000 रुपये की न्यूनतम पेंशन का चयन करना होगा। वहीं, अधिकतम की कोई सीमा नहीं है। अगर आपकी उम्र 40 साल है और आपने 10 लाख रुपए का सिंगल प्रीमियम जमा किया है तो आपको सालाना 50250 रुपए मिलने शुरू हो जाएंगे जो जीवन भर मिलते रहेंगे। इसके अलावा अगर आप बीच में ही अपना जमा पैसा वापस चाहते हैं तो ऐसी स्थिति में 5 प्रतिशत कटौती करने के बाद आपको पैसा वापस मिल जाएगा।

डीमार्ट और नायका के Q4 अपडेट के बाद दोनों स्टॉक्स पर ब्रोकरेज फर्मों की क्या है कमाई की रणनीति

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।