घर बैठे LIC की 11 सर्विस का उठाएं लाभ, बस यहां करना होगा रजिस्ट्रेशन, Whatsapp पर मिलेगी सुविधा

LIC WhatsApp Service: क्या आप भी अक्सर एलआईसी का प्रीमियम भरना भूल जाते हैं और बाद में लेट फीस के साथ प्रीमियम भरते है। अब ऐसा नहीं होगा। आप भी एलआईसी Whatsapp सर्विस का लाभ उठा सकते हैं। अगर आप भी LIC के ग्राहक हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। एलआईसी अपने ग्राहकों को Whatsapp पर 11 सर्विस दे रहा है

अपडेटेड Feb 03, 2023 पर 10:54 AM
आप भी एलआईसी Whatsapp सर्विस का लाभ उठा सकते हैं।

LIC WhatsApp Service: क्या आप भी अक्सर एलआईसी का प्रीमियम भरना भूल जाते हैं और बाद में लेट फीस के साथ प्रीमियम भरते है। अब ऐसा नहीं होगा। आप भी एलआईसी Whatsapp सर्विस का लाभ उठा सकते हैं। अगर आप भी LIC के ग्राहक हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। एलआईसी अपने ग्राहकों को Whatsapp पर 11 सर्विस दे रहा है। यानी, अब आपको अपनी पॉलिसी या LIC से जुड़ी तमाम जानकारी अपने फोन पर Whatsapp पर मिल जाएगी। आपको किसी भी जानकारी के लिए एलआईसी के दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने होंगे। अब उनके सारे काम Whatsapp के जरिये हो जाएंगे। इस सर्विस के जरिये ग्राहक एलआईसी की कुछ सर्विस का फायदा उठा पाएंगे।

मिलेंगी ये सभी सुविधाएं

ग्राहकों को Whatsapp पर एलआईसी की ये सभी सुविधाएं मिलेंगी।

प्रीमियम पेमेंट


बोनस इनफार्मेशन

पालिसी स्टेटस

लोन एलिजिबिल्टी कोटशन

लोन रीपेमेंट कोटशन

लोन इंटरेस्ट पेमेंट

प्रीमियम पेड सर्टिफिकेट

यूलिप- स्टेटमेंट ऑफ यूनिट्स

एलआईसी सर्विस लिंक्ड सर्विस लेने या बाहर निकलने की सर्विस

Whatsapp पर बात करने की सर्विस मिलेगी।

ऐसे कराना होगा एक्टिवेट

LIC के पॉलिसीहोल्डर जिन्होंने अपनी पॉलिसी को ऑनलाइन रजिस्टर नहीं किया है, उन्हें Whatsapp सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए पहले अपनी पॉलिसी को एलआईसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर करना होगा। एलआईसी के पास से आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर Whatsapp पर मैसेज आएगा। ग्राहक मोबाइल नंबर 8976862090 पर हैलो लिखकर भी इस सर्विस का लाभ उठा सकते हैं। आपको ये नंबर पहले अपने मोबाइल पर सेव करना होगा। ये एलआईसी का आधिकारिक नंबर है। उसके बाद ऊपर लिखी सर्विस का फायदा उठआ सकते हैं।

Gautam Adani गिरवी शेयरों को छुड़ाने की तैयारी में, इनवेस्टर्स का भरोसा बढ़ाने के लिए बड़ी पहल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।