अगर आप सरकारी पेंशनभोगी हैं तो नवंबर का महीना आपके लिए खास है। यही वह महीना है जब आपको बैंक या पोस्ट ऑफिस जाकर अपना लाइफ सर्टिफिकेट या जीवन प्रमाणपत्र जमा करना पड़ता है। हर साल के लिए यह टास्क होता है। कई बार बुजुर्गों की तबीयत ठीक ना होने या कहीं दूर रहने की वजह से सीनियर सिटिजंस को सिर्फ लाइफ सर्टिफिकेट देने की खातिर बैंक या पोस्ट ऑफिस आना पड़ता है। हालांकि अब वो चाहें तो घर बैठे ऑनलाइन अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं।
कैसे ऑनलाइन प्रमाणपत्र जमा करें
डिजिटल सर्टिफिकेट लेने के लिए सबसे पहले पेंशनर्स को यूनीक प्रमाण ID लेना होगा। यह ID पेंशनर्स के आधार नंबर और बायोमीट्रिक के जरिए जेनरेट किया जाता है।
पहली बार यह ID जेनरेट करने के लिए लोकल सिटिजन सर्विस सेंटर जा सकते हैं जहां आधार ट्रांजैक्शन किया जाता है। इसके अलावा आप पेंशन डिस्बर्सिंग एजेंसी के किसी ब्रांच में भी जा सकते हैं।
पेंशनर्स को अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर, पेंशन पेमेंट ऑर्डर और पेंशन अकाउंट नंबर देने के साथ बायोमीट्रिक भी देना होगा। सभी जरूरी दस्तावेज मुहैया कराने के बाद आपके मोबाइन नंबर पर एक एकनॉलेजमेंट SMS आएगा। इसी में आपका प्रमाण ID भी होगा।
प्रमाण ID जेनरेट करने के बाद आपको पेंशन डिस्बर्सिंग एजेंसी को लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की जरूरत नहीं है। आप जीवन प्रमाण पोर्टल https://jeevanpramaan.gov.in पर जाकर डिजिटल तरीके से जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। एजेंसी पोर्टल से भी जीवन प्रमाण पत्र हासिल कर सकती है। पेंशनर्स Umang App के जरिए मोबाइल या सिस्टम पर भी लाइफ सर्टिफिकेट जेनरेट कर सकते हैं।
यह ध्यान रखें कि प्रमाण ID लाइफटाइम के लिए वैलिड नहीं होता है। इसकी एक वैलिडिटी पीरियड होती है जो पेंशन अथॉरिटी के मुताबिक तय होता है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
