जीवन प्रमाण पत्र (Life certificate) देश भर में पेंशनभोगियों के लिए बिना किसी परेशानी या ब्रेक के अपना मासिक भत्ता यानी पेंशन पाने का महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है। पेंशनभोगियों को उनका बकाया पैसा पेंशन वितरण प्राधिकरणों (PDA) जैसे बैंकों, डाकघरों और अन्य से मिलता है। हर साल पेंशनर्स को अपनी पेंशन पाने के लिए अपना जीवन प्रमाण पत्र 30 नवंबर तक जमा करना होता है। पेंशन पाने वाले पेंशनधार अपने घर बुलाकर भी अपना लाइफ सर्टिफिकेट दे सकते हैं। आइए जानते हैं आप कैसे अपना लाइफ सर्टिफिकेट निकाल सकते हैं।
