पेंशनर्स के लिए अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए कम सयम बचा है। है। हर साल पेंशनर्स को अपनी पेंशन पाने के लिए अपना जीवन प्रमाण पत्र 30 नवंबर तक जमा करना होता है। अगर 30 नवंबर तक लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं किया तो उन्हें पेंशन नहीं मिलेगी।

पेंशनर्स के लिए अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए कम सयम बचा है। है। हर साल पेंशनर्स को अपनी पेंशन पाने के लिए अपना जीवन प्रमाण पत्र 30 नवंबर तक जमा करना होता है। अगर 30 नवंबर तक लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं किया तो उन्हें पेंशन नहीं मिलेगी।
जीवन प्रमाण पत्र (Life certificate) देश भर में पेंशनभोगियों के लिए बिना किसी परेशानी या ब्रेक के अपना मासिक भत्ता यानी पेंशन पाने का महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है। पेंशनभोगियों को उनका बकाया पैसा पेंशन वितरण प्राधिकरणों (PDA) जैसे बैंकों, डाकघरों और अन्य से मिलता पेंशन पाने वाले पेंशनधार अपने घर बुलाकर भी अपना लाइफ सर्टिफिकेट दे सकते हैं। आइए जानते हैं आप कैसे अपना लाइफ सर्टिफिकेट निकाल सकते हैं।
पेंशनर्स को अपना लाइफ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए स्वयं जाने की जरूरत नहीं है। लाइफ सर्टिफिकेट स्वयं ऑनलाइन भी जेनरेट किया जा सकता है। सीनियर सिटिजन एक सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन का इस्तेमाल करके अपने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र निकाल सकते हैं। इसके लिए एक सुरक्षित आधार आधारित बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन सिस्टम भी जरूरी है। पेंशनभोगी, साथ ही PDA जब भी आवश्यक हो, किसी भी समय अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र निकाल सकते हैं। डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट स्टोर भी किया जा सकता है।
यह प्रणाली कोविड -19 महामारी के समय में काफी सहायक साबित हुई है। जब सीनियर सिटिजन बहुत अधिक बाहर जाने में असमर्थ हैं और अपने घरों में आराम से अपना काम करना चाहते हैं। ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र या एक डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाने के लिए जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस..
चाहिए होंगे ये डॉक्यूमेंट्स
- पेंशनर्स के पास वैलिड आधार नबंर होना चाहिए
- वर्किंग मोबाइल नबंर चाहिए जिसपर OTP आ सके।
- पेंशनर्स को लाइफ सर्टिफिकेट निकालने से पहले सरकार के Jeevan Pramaan portal पर रजिस्टर करना होगा।
जीवन प्रमाण ऐप पर रजिस्टर करने के स्टेप्स
- पेंशनभोगी को पहले सरकार का जीवन प्रमाण एप डाउनलोड करना होगा। यहां से नए यूजर को रजिस्टर करना होगा।
- इसके बाद पेंशनभोगी को अपना आधार नंबर, बैंक खाता नंबर और नाम, मोबाइल नंबर, पेंशन पेमेंट ऑर्डर (PPO) जमा करना होगा। यहां आपको continue के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके रजिस्टर फोन पर OTP आएगा। OTP आने के बाद उसे भरें। इसे आधाक इस्तेमाल कर ऑथेन्टिकेट करना होगा। इसके बाद यूजर्स को सबमिट पर क्लिक करना होगा। इसे बाद प्रमाण आईडी जेनरेट होगा।
- एक बार प्रमाण आईडी बन जाने के बाद पेंशनभोगी ऐप और एक अन्य OTP का इस्तेमाल कर लॉग इन कर सकते हैं। इसके बाद जेनरेट जीवन प्रमाण के ऑप्शन पर क्लिक करन होगा। क्लिक कर आधार और मोबाइल नंबर डालना होगा। अब यूजर्स को जेनरेट OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। फिर PPO नंबर, नाम, वितरण एजेंसी का नाम डालना होगा। आधार डेटा का उपयोग करके यूजर्स फिंगरप्रिंट और आईरिस को स्कैन करके प्रमाणित करें।
- एक बार यह सब हो जाने के बाद जीवन प्रमाण विंडो पर आ जाएगा। यूजर्स के रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक वैरिफकेशन के लिए मैसेज आएगा।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।