Life Certificate: पेंशनर्स 30 नवंबर तक जरूर निपटा लें अपना काम, वरना बंद हो जाएगी पेंशन

Life Certificate: पेंशनर्स (Pensioners) के लिए एक जरूरी खबर है। अगर आपने अभी तक अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं कराया है तो 30 नवंबर तक अपना ये काम जरूर निपटा लें। पेंशर्स को हर साल अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना होता है। लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने का मतलब होता है कि आप जीवित है

अपडेटेड Nov 22, 2023 पर 5:57 PM
अगर आपने अभी तक अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं कराया है तो 30 नवंबर तक अपना ये काम जरूर निपटा लें।

Life Certificate: पेंशनर्स (Pensioners) के लिए एक जरूरी खबर है। अगर आपने अभी तक अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं कराया है तो 30 नवंबर तक अपना ये काम जरूर निपटा लें। पेंशर्स को हर साल अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना होता है। लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने का मतलब होता है कि आप जीवित है। अगर आपने अभी तक लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं कराया है तो आप ये काम ऑनलाइन और ऑफलाइन कर सकते हैं।

ये हैं जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के तरीके

1. इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) के माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक पोस्टमैन और ग्रामीण डाक सेवक के जरिए यह सुविधा दे रहा है।


2. जीवन प्रमाण पोर्टल पर जाकर पेंशनर्स घर बैठे ही जीवन प्रमाण पोर्टल (Jeevan Pramaan portal) पर जीवन प्रमाणपत्र (Life Certificate) जमा कर सकते हैं। आधार नियामक UIDAI ने पेंशनर्स की पहचान को वैरिफाई करने के लिए सभी बॉयोमेट्रिक डिवाइसेज की डिटेल्स दी हुई है, जिसे पेंशनर्स आधार नियामक की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

3. अपने बैंक में जाकर डोरस्टेप बैंकिंग की सुविधा ले सकते हैं। इसके सर्विसेज के तहत लाइफ सर्टिफिकेट भी जमा होता है। इसके लिए मोबाइल ऐप, वेबसाइट या टोल फ्री नंबर के जरिए बुकिंग की जाती है। फिर डोरस्टेप बैंकिंग एजेंट घर पर आकर पेंशनर्स आपके घर आकर लाइफ सर्टिफिकेट ले जाता है।

4. विदेशों में बैठे पेंशनर्स भी ऑनलाइन तरीके से जीवन प्रमाण वेबसाइट के जरिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं।

5. स्वयं जाकर पेंशनर पेंशन डिस्बर्सिंग अथॉरिटीज (Pension Disbursing Authorities –PDAs) में लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। अगर पेंशनर्स फिजिकल रूप में उपस्थित नहीं होना चाहते हैं। तब उन्हें किसी डेजिगनटेड ऑफिशियल के हस्ताक्षर करा कर लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं।

Mamaearth Q2 results: मुनाफा दोगुना होकर 30 करोड़ रुपए पर रहा, आय में 21% का इजाफा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।