LIC Pan Linking: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने पैन (PAN) को पॉलिसियों से जोड़ने की अंतिम तारीख की घोषणा कर दी है। अपनी नोटिफिकेशन में एलआईसी ने अपने ग्राहकों को सलाह दी कि वे अपने पैन कार्ड को एलआईसी पॉलिसियों के साथ 31 मार्च 2023 तक लिंक कर लें। निगम ने उन लोगों के लिए समय सीमा बढ़ा दी है, जिन्होंने दोनों को लिंक नहीं किया है। एलआईसी के ग्राहक इन स्टेप्स को फॉलो कर अपने पैन कार्ड को एलआईसी पॉलिसी से जोड़ सकते हैं।
एलआईसी पॉलिसी को पैन से करें लिंक
ग्राहकों को एलआईसी इंडिया की वेबसाइट- linkpan.licindia.in/UIDSeedingWebApp/getPolicyPANStatus पर साइन इन करके और नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा। आप ऑनलाइन अपनी एलआईसी पॉलिसी को पैन कार्ड को जोड़ सकते हैं। इसका स्टेटस ऑनलाइन देख सकते हैं।
यहां चेक कर सकते हैं स्टेटस
Linkpan.licindia.in/UIDSeedingWebApp/getPolicyPANStatus लॉग इन करने के लिए एलआईसी इंडिया का डायरेक्ट यूआरएल है।
स्टेप 1- अपनी पॉलिसी का नंबर टाइप करें।
स्टेप 2- अपना पैन नंबर जानकारी, कैप्चा कोड के साथ अपनी जन्मतिथि डालेंय़
स्टेप 3- सबमिट का बटन दबाएं। कुछ समय में एलआईसी और पैन (LIC PAN connecting) का स्टेटस आपको नजर आ जाएगा।
अगर नहीं होगा लिंक तो मिलेगा ये मैसेज
यदि आपका पैन आपकी जीवन बीमा पॉलिसी से जुड़ा नहीं है, तो आपको " click here to register your PAN with us" का मैसेज पॉपअप विंडो में नजर आएगा। उस पर क्लिक करने के बाद एक नया विंडो खुल जाएगा। यहां आपको जानकारी देनी होगी।
एलआईसी पॉलिसी को पैन कार्ड से ऐसे करे लिंक
अपने पैन कार्ड को एलआईसी बीमा से जोड़ने के लिए आपको सीधे एलआईसी इंडिया की वेबसाइट linkpan.licindia.in/UIDSeedingWebApp/home पर लॉग इन करना होगा। और नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करन होगा।
स्टेप 1- भारतीय जीवन बीमा निगम के डायरेक्ट URL, linkpan.licindia.in/UIDSeedingWebApp/home पर लॉग इन करें;
स्टेप 2- अपनी पैन जानकारी, जन्मतिथि और अन्य जानकारी भरें।
स्टेप 3- पैन कार्ड के साथ अपना ईमेल एड्रेस टाइप करें
स्टेप 4- अपना पूरा नाम, फोन नंबर और पॉलिसी नंबर डालें।
स्टेप 5- कैप्चा को पूरा करें और "Get OTP" पर क्लिक करें। नीचे दिये एरिया में OTP लिखें और अब आपका काम हो जाएगा। अब आपका पैन पॉलिसी नंबर से लिंक हो जाएगा।