कोरोना वायरस लॉकडाउन से पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था तबाह हो चुकी है। कंपनियों में छंटनी का दौर शुरू हो गया है। न जाने कितने लोगों की नौकरियां छिन रही हैं। कोरोना वायरस की लड़ाई लंबी चलेगी। संकट के इस दौर में हमें अपने आपको बहुत मजबूत करना होगा। अगर लॉकडाउन से आपकी नौकरी प्रभावित हुई है, तो हम आपको एक बेहतर आइडिया दे रहे हैं। जिसमें आप मामूली लागत से बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इस बिजनेस की खासियत यह है कि इसमें घर की महिलाएं भी हाथ बंटा सकती हैं।
यह कोई और बिजनेस नहीं बल्कि टूटी फ्रूटी यानी चेरी बनाने का बिजनेस है।  इसका उपयोग केक, कुकीज, आइसक्रीम आदि में किया जाता है।

टूटी फ्रूटी बनाने की विधि

इसको पपीते से बनाकर तैयार किया जाता है. सबसे पहले पपीते को अच्छे से छील लें। फिर इसको छोटे- छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद इसे उबाल लीजिए। फिर चीनी की चाशनी बना लें। चाशनी में पपीते के टुकड़ों को डाल दें। इसके साथ ही एसेंस और रंग मिलाकर इसे सूखा लें। इस तरह टूटी फ्रूटी बनकर तैयार हो जाएगी।

बिजनेस का फायदा

आम तौर पर सभी तरह के बिजनेस में तगड़ा कॉम्पटिशन रहता है। लेकिन इस प्रोडक्ट को बनाने वालों की तादाद बहुत कम है। लिहाजा यहां कॉमपटिशन कम होने के चलते आप इसमें बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं।

बिजनेस की लागत

टूटी फ्रूटी के बिजनेस को कम लागत में शुरू किया जा सकता है। आप इसे अगर छोटे लेवल पर शुरू करना चाहते हैं तो आप इसे घर पर बनाकर बेच सकते हैं। अगर बड़े लेवल पर करना है तो आपको मशीन की जरूरत पड़ेगी। इसे आप 5000 से 10,000 रुपये में शुरू कर सकते हैं।

मुनाफा

आप इस प्रोडक्ट को बनाकर बाजार में बेच सकते हैं। इसके अलावा आप इसे होलसेल मार्केट, छोटे बड़े बेकरी, केक बनाने वाली दुकानों, फालूदा बनाने वालों को बेच सकते हैं। इससे आपको हजारों रुपये का मुनाफा आराम से हो सकता है। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें