Long Weekend 2023: दिसंबर में बचे हैं 2 लंबे वीकेंड, घूमने के लिए मिल जाएंगे पूरे 5 दिन

Long Weekends in 2023: साल 2023 खत्म होने में एक महीने का ही समय बचा है। दिसंबर महीने में आप दो लंबे वीकेंड का फायदा उठा सकते हैं। भारत में ज्यादातर स्कूलों में क्रिसमस से विंटर ब्रेक शुरू हो जाता है। अगर आप भी सर्दी की छुट्टियों में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये लॉन्ग वीकेंड आपके काम आ सकते हैं

अपडेटेड Nov 29, 2023 पर 5:51 PM
दिसंबर महीने में आप दो लंबे वीकेंड का फायदा उठा सकते हैं।

Long Weekends in 2023: साल 2023 खत्म होने में एक महीने का ही समय बचा है। दिसंबर महीने में आप दो लंबे वीकेंड का फायदा उठा सकते हैं। भारत में ज्यादातर स्कूलों में क्रिसमस से विंटर ब्रेक शुरू हो जाता है। अगर आप भी सर्दी की छुट्टियों में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये लॉन्ग वीकेंड आपके काम आ सकते हैं। पहला लॉन्ग वीकेंड क्रिसमस वाले हफ्ते में है और दूसरा नए साल के समय पर पड़ने वाला है। ऐसे में आप भी अपने परिवार और दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। अगर आप भी छुट्टियों में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो लॉन्ग वीकेंड की लिस्ट देख लें।

2023 में बचे लॉन्ग वीकेंड की लिस्ट

दिसंबर 2023 में लंबा वीकेंड


23 दिसंबर, शनिवार

24 दिसंबर, रविवार

25 दिसंबर, सोमवार: क्रिसमस

लंबे वीकेंड का फायदा लेने के लिए आप 22 दिसंबर शुक्रवार को छुट्टी ले सकते हैं। ऐसा करने से आप एक साथ 4 छुट्टी का फायदा उठा पाएंगे।

31 दिसंबर 2023 और 1 जनवरी 2024 के लॉन्ग वीकेंड

दिसंबर-जनवरी का लॉन्ग वीकेंड

शनिवार, 30 दिसंबर 2023

रविवार, 31 दिसंबर 2023

सोमवार, 1 जनवरी 2024: नये साल का दिन

मंगलवार, 2 जनवरी: दिन की छुट्टी लें

अगर आप मंगलवार की छुट्टी लेते हैं तो शनिवार से मंगलवार तक 4 दिन की छुट्टी मिल जाएगी। अगर आप 29 दिसंबर की छुट्टी लेते हैं तो आपको सीधे 5 छुट्टी मिलेगी। इन 5 छुट्टियों में आप विदेश भी घूमने निकल सकते हैं। आप भी छुट्टियों के हिसाब से घूमने के लिए अभी से अपनी डेस्टिनेशन फाइनल कर लीजिए क्योंकि आखिरी दिनों में बुकिंग कराने पर हर चीज आपको महंगी मिलेगी। बेहतर होगा कि टूर पैकेज अभी से बुक कर लें। टूर पैकेज लेकर नहीं जाना है तो फ्लाइट या ट्रेन, होटल, लोकल घूमने के लिए अभी से बुकिंग करा लें।

Market outlook: बाजार में तेजी बरकरार, निफ्टी 20000 के पार, जानिए कल कैसी रह सकती है इसकी चाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।