Long Weekend 2023: दिल्ली के लोगों को लॉटरी लग गई है। दिल्ली के लोगों को बिना किसी फेस्टिवल के लॉन्ग वीकेंड मिल गया है। दरअसल, राजधानी दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को G20 समिट हो रहा है जिसकी वजह से दिल्ली सरकार ने यह फैसला लिया है कि 8 से 10 सितंबर को सभी बैंक, बाजार, दुकानें तीन दिन के लिए बंद रहेंगी। ऐसे में दिल्ली के लोगों को 8 से 10 सितंबर के बीच 4 दिन की छुट्टी मिल रही है। स्कूल भी बंद रहेंगे तो बच्चों की छुट्टी नहीं करानी पड़ेगी। आप इस मौके का फायदा उठाकर दिल्ली के आसपास कहीं घूमने निकल सकते हैं।
8 से 10 सितंबर को बंद रहेंगे दिल्ली के स्कूल
दिल्ली सरकार और MCD के सभी दफ्तरों, स्कूलों और कॉलेजों में 8 से लेकर 10 सितंबर तक छुट्टी रहेगी। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रस्ताव को पास भी कर दिया है। दिल्ली में 8 से 10 सितंबर के बीच सभी बैंक, दुकानें और बाजार सेफ्टी के कारण बंद रहेंगे। दिल्ली में G20 देशों के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दुनिया भर के नेता भारत आ रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भी G20 समिट में शामिल होने भारत आ रहे हैं। यह पहली बार है है जब बाइडेन भारत के दौरे पर आ रहे हैं। बाइडेन 7 से 10 सितंबर तक नई दिल्ली की यात्रा करेंगे।
2023 में 7 से 10 सितंबर लंबे वीकेंड की लिस्ट
7 सितंबर, गुरुवार: जन्माष्टमी (Optional Holiday)
8 सितंबर – G20 के कारण दिल्ली में बंद रहेंगे बैंक, स्कूल और दुकानें
यानी, 7 सितंबर से लेकर 10 सितंबर 2023 तक 4 दिन की लंबी छुट्टी का फायदा उठाया जा सकता है। 7 सितंबर को जन्माष्टमी के कारण छुट्टी रहेगी। बाकि, दिन G20 के कारण दिल्ली के लोगों को छुट्टी मिल रही है। इस लंबी 4 दिन की छुट्टी का फायदा उठाने के लिए आप कहीं बाहर निकल सकते हैं।
दिल्ली के आसपास घूम सकते हैं ये जगह
आप दिल्ली के आसपास नीमराना, लैंसडाउन, जयपुर, उदयपुर, भरतपुर, धर्मशाला, हरिद्वार, नैनीताल जैसी जगह जा सकते हैं। आप चाहें तो गोवा भी जा सकते हैं।