Long Weekend 2024: शुरू हो गया है नए साल का पहला लॉन्ग वीकेंड, तो आप कहां जानें के लिए पैक कर रहे हैं बैग?
Long Weekend List 2024: नया साल शुरू हो चुका है, यही नहीं साल का पहला लंबा वीकेंड भी आ गया है। जब आप अपने ऑफिस के काम, लैपटॉप और बच्चों के स्कूल के लंचबॉक्स से अलग सोच सकते हैं। साल के पहले लॉन्ग वीकेंड पर आप कहां घूमने निकल रहे हैं? क्या आपने अपना बैग पैक करना शुरू किया है
MoneyControl News
अपडेटेड Jan 12, 2024 पर 11:21 PM
Long Weekend List 2024: नये साल का पहला लंबा वीकेंड आ गया है।
Long Weekend List 2024: नया साल शुरू हो चुका है, यही नहीं साल का पहला लंबा वीकेंड भी आ गया है। जब आप अपने ऑफिस के काम, लैपटॉप और बच्चों के स्कूल के लंचबॉक्स से अलग सोच सकते हैं। साल के पहले लॉन्ग वीकेंड पर आप कहां घूमने निकल रहे हैं? क्या आपने अपना बैग पैक करना शुरू किया है या घर में रजाई में बैठकर OTT प्लेटफॉर्म पर नई फिल्मों का मजा लेने का प्लान है। अगर आप इस बार चूक गए हैं, तो अगले लंबे वीकेंड का प्लान पर जाने का प्लान कर सकते हैं। य
नए साल में ये है लॉन्ग वीकेंड की लिस्ट
अगर आप भी नए साल में छुट्टियों में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो लॉन्ग वीकेंड की लिस्ट देख लें। नए साल में आपको पूरे 13 लॉन्ग वीकेंड मिलेंगे। इस बार ज्यादातर त्योहार छुट्टी के दिन यानी शनिवार या रविवार को नहीं पड़ रहे हैं इस कारण आप लॉन्ग वीकेंड का पूरा फायदा उठा सकते हैं।
जनवरी 2024 के लॉन्ग वीकेंड
जनवरी का लॉन्ग वीकेंड
शनिवार, 13 जनवरी: लोहड़ी
रविवार, 14 जनवरी
सोमवार, 15 जनवरी: पोंगल
आपको सीधे 3 दिन की छुट्टी मिल जाएगी।
जनवरी का दूसरा लॉन्ग वीकेंड
शुक्रवार, 26 जनवरी: गणतंत्र दिवस
शनिवार, 27 जनवरी
रविवार, 28 जनवरी
आपको 3 दिन का लॉन्ग वीकेंड मिलेगा।
मार्च 2024 में लॉन्ग वीकेंड
शुक्रवार, 8 मार्च: महाशिवरात्रि
शनिवार, 9 मार्च
रविवार, 10 मार्च
घूमने का प्लान है तो सीधे 3 दिन की छुट्टी मिलेगी।
शनिवार, 23 मार्च
रविवार, 24 मार्च
सोमवार, 25 मार्च: होली
शुक्रवार, 29 मार्च: गुड फ्राइडे
शनिवार, 30 मार्च
रविवार, 31 मार्च: ईस्टर
मई 2024 में लॉन्ग वीकेंड
गुरुवार, 23 मई: बुद्ध पूर्णिमा
शुक्रवार, 24 मई: दिन की छुट्टी लें
शनिवार, 25 मई
रविवार, 26 मई
आपको सिर्फ एक दिन की छुट्टी लेनी होगी और 4 दिन के लिए घूमने निकल सकते हैं।
जून 2024 में लॉन्ग वीकेंड
8. शनिवार, 15 जून
रविवार, 16 जून
सोमवार, 17 जून: बकरीद
अगस्त 2024 में लॉन्ग वीकेंड
गुरुवार, 15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस और पारसी नव वर्ष
शुक्रवार, 16 अगस्त: दिन की छुट्टी लें
शनिवार, 17 अगस्त
रविवार, 18 अगस्त
सोमवार, 19 अगस्त: रक्षा बंधन (सीमित)
अगर आप शुक्रवार 16 अगस्त की छुट्टी लेते हैं तो सीधे 5 दिन की छुट्टी मिलेगी।