Long Weekends 2026: साल 2026 घूमने-फिरने और ब्रेक प्लान करने वालों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। नए साल में कई ऐसे मौके आ रहे हैं, जब बिना ज्यादा छुट्टी लिए आप लंबा वीकेंड एन्जॉय कर सकते हैं। कुछ लॉन्ग वीकेंड ऐसे हैं, जो सीधे तीन दिन का ब्रेक देते हैं, जबकि कुछ त्योहारों के आसपास एक-दो दिन की छुट्टी लेकर आप 4 से 5 दिन का आराम या ट्रैवल प्लान बना सकते हैं। अगर आप पहले से प्लानिंग कर लेते हैं, तो कम लीव में ज्यादा छुट्टियों का फायदा उठाया जा सकता है। यहां हम आपको 2026 में मिलने वाले लॉन्ग वीकेंड्स की महीने-वार लिस्ट दे रहे हैं, जिससे आप अपने ट्रैवल, फैमिली टाइम या पर्सनल ब्रेक को बेहतर तरीके से प्लान कर सकें।
लॉन्ग वीकेंड 2026 – सभी महीनों की लिस्ट
24 जनवरी (शनिवार) – 26 जनवरी (सोमवार)
मौका: गणतंत्र दिवस (सोमवार) + वीकेंड
साल की शुरुआत में ही छोटा लेकिन परफेक्ट ब्रेक।
28 फरवरी (शनिवार) – 4 मार्च (बुधवार)
सोमवार और मंगलवार की छुट्टी लेने पर शानदार लंबा ब्रेक।
3 अप्रैल (शुक्रवार) – 5 अप्रैल (रविवार)
छोटा ट्रिप या फैमिली टाइम के लिए बढ़िया।
1 मई (शुक्रवार) – 3 मई (रविवार)
मौका: मई डे / बुद्ध पूर्णिमा
गर्मियों में पहला लॉन्ग वीकेंड।
15 अगस्त (शनिवार) – 16 अगस्त (रविवार)
मौका: स्वतंत्रता दिवस (शनिवार)
अगर 14 अगस्त (शुक्रवार) की छुट्टी लें, तो 3 दिन का ब्रेक।
2 अक्टूबर (शुक्रवार) – 4 अक्टूबर (रविवार)
मौका: गांधी जयंती (शुक्रवार)
बिना एक्स्ट्रा लीव के शानदार लॉन्ग वीकेंड।
अक्टूबर 2026 (दूसरा मौका)
17 अक्टूबर (शनिवार) – 21 अक्टूबर (बुधवार)
2 दिन की छुट्टी लेकर लंबा ट्रैवल प्लान करने का बेहतरीन मौका।
7 नवंबर (शनिवार) – 9 नवंबर (सोमवार)
फेस्टिव सीजन में आराम और परिवार के साथ वक्त।
25 दिसंबर (शुक्रवार) – 27 दिसंबर (रविवार)
साल के अंत में छोटा ट्रिप या रिलैक्स ब्रेक।
2026 में मिलने वाले ये लॉन्ग वीकेंड ट्रैवल और ब्रेक के लिए शानदार हैं। ट्रेन, फ्लाइट और होटल की बुकिंग पहले से कर लें, क्योंकि इन तारीखों पर डिमांड काफी ज्यादा रहती है। अगर बाहर जाने का प्लान नहीं है, तो भी ये ब्रेक आराम, हॉबी या अपनों के साथ समय बिताने के लिए बेस्ट साबित हो सकते हैं।