Long Weekends in 2023: साल 2023 खत्म होने में तीन महीने से भी कम समय बचा है। अगर आप भी लंबे वीकेंड पर कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो इसका फायदा आप इस हफ्ते के वीकेंड पर उठा सकते हैं। इस हफ्ते शनिवार से मंगलवार तक छुट्टी है। सोमवार को नवमी और मंगलवार को विजयदशमी के कारण छुट्टी रहने वाली है जिसका फायदा आप उठा सकते हैं। आप इस लंबी छुट्टी का फायदा उठाने के लिए कहीं आसपास घूमने जा सकते हैं। यहां आपको कुछ ऐसे ही घूमने के ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं।
अगले हफ्ते नवमी और दशहरा है जिसके कारण लंबी छुट्टी मिलने वाली है। इस हफ्ते आपको 4 छुट्टी मिलने वाली है।
अक्टूबर 2023 में लंबा वीकेंड
23 अक्टूबर, सोमवार - नवमी
24 अक्टूबर, मंगलवार: दशहरा
आप भी में लॉन्ग वीकेंड में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपके पास झीलों के शहर उदयपुर को घूमने का अच्छा मौका है। उदयपुर का लोकल कुजीन, सिल्वर ज्वैलरी और राजस्थानी साड़ी आपको पसंद आएगी। उदयपुर फ्लाइट या ट्रेन के जरिये जाया जा सकता है।
दिल्ली के पास एक घंटे की दूरी पर नीमराना फोर्ट पैलेस है। यहां विंटेज कार राइड, कैमल सफारी और वीकेंड पर कलाकारों की परफॉर्मेंस होती है।
दिल्ली और जयपुर के बीच अलवर में हिल फोर्ट केसरोली हेरिटेज होटल है। यहां से आप सरिस्का टाइगर रिजर्व भी जा सकते हैं।
कश्मीर घूमने के लिए अच्छी जगह है। गुलमर्ग, सोनमर्ग और शिकारा राइड यहां के फेमस टूरिस्ट स्पॉट हैं।
हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा वैली में पालमपुर हिल स्टेशन है। यह अपनी हरियाली, पहाड़ों और अच्छे नजारों के लिए फेमस है। यह चाय के बागान, जंगल और धौलाधार रेंज के लिए फेमस हैं। अगर आप बच्चों के साथ शोर शराबे से दूर वक्त बिताना चाहते हैं तो पालमपुर अच्छी जगह है।