Long Weekends in 2023: 15 अगस्त वाला लंबा वीकेंड अब खत्म होने को है। अगर आप इस बार छुट्टी में कीं घूमने नहीं जा पाएं हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अभी भी साल 2023 के बचे हुए 4 महीने में लंबे वीकेंड हैं, जिनका आप फायदा उठा सकते हैं। यहां आपको बता रहे हैं कि सितंबर, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर में कब-कब लंबे वीकेंड आ रहे हैं जिनमें आप ऑफिस की एक दिन या 2 दिन की छुट्टी लेकर 4 से 6 दिन के वीकेंड का फायदा उठा सकते हैं। आइए जानते हैं लंबे वीकेंड के ऑप्शन..
2023 में लंबे वीकेंड की पूरी लिस्ट
1. सितंबर 2023 में पहला लंबा वीकेंड
7 सितंबर, गुरुवार: जन्माष्टमी (Optional Holiday)
8 सितंबर, सोमवार को छुट्टी लेकर आप चार दिन की छुट्टी पर जा सकते हैं।
2. सितंबर में दूसरा लंबा वीकेंड
19 सितंबर, मंगलवार: गणेश चतुर्थी
18 सितंबर सोमवार को छुट्टी लेकर चार दिन की छुट्टी लें सकते हैं।
3. अक्टूबर 2023 में लंबा वीकेंड
2 अक्टूबर, सोमवार: गांधी जयंती
4. अक्टूबर की शुरुआत में 3 दिन की छुट्टी मिलेगी।
24 अक्टूबर, मंगलवार: दशहरा
23 अक्टूबर, सोमवार को छुट्टी लेकर लंबी छुट्टी का फायदा उठा सकते हैं।
5. नवंबर 2023 में लंबा वीकेंड
13 नवंबर, सोमवार: गोवर्धन पूजा (Optional Holiday)
दिवाली रविवार पर होने के कारण एक छुट्टी मारी गई लेकिन तब भी आप लंबे वीकेंड का फायदा उठा सकते हैं।
6. नवंबर में दूसरा वीकेंड
27 नवंबर, सोमवार: गुरु नानक जयंती यहां आपको एक साथ तीन छुट्टी मिल सकती है।
7. दिसंबर 2023 में लंबा वीकेंड
25 दिसंबर, सोमवार: क्रिसमस
लंबे वीकेंड का फायदा लेने के लिए आप 22 दिसंबर शुक्रवार को छुट्टी ले सकते हैं।