Long Weekends in 2023: 15 अगस्त वाला लंबा वीकेंड अब खत्म होने को है। अगर आप इस बार छुट्टी में कीं घूमने नहीं जा पाएं हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अभी भी साल 2023 के बचे हुए 4 महीने में लंबे वीकेंड हैं, जिनका आप फायदा उठा सकते हैं। यहां आपको बता रहे हैं कि सितंबर, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर में कब-कब लंबे वीकेंड आ रहे हैं जिनमें आप ऑफिस की एक दिन या 2 दिन की छुट्टी लेकर 4 से 6 दिन के वीकेंड का फायदा उठा सकते हैं। आइए जानते हैं लंबे वीकेंड के ऑप्शन..
