Long Weekend in August Month: अगस्त आने में कुछ ही दिनों का समय बचा है। यदि आप इस महीने में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो अभी से योजना बनाएं और बुकिंग कर लें। आखिरी पलों में बुकिंग कराने पर होटल और फ्लाइट की कीमतें बढ़ सकती हैं। अगस्त में कॉरपोरेट कर्मचारियों को 2 लंबे वीकेंड मिलेंगे, जिससे यह यात्रा के लिए आदर्श समय बन जाएगा।
अगस्त में मिलेंगे 2 लॉन्ग वीकेंड
शुक्रवार, 16 अगस्त: (आपको एक दिन की छुट्टी लेनी होगी)
सोमवार, 19 अगस्त: रक्षा बंधन
यदि आप शुक्रवार, 16 अगस्त की छुट्टी लेते हैं, तो आपको कुल 5 दिन की छुट्टी मिलेगी।
सोमवार, 26 अगस्त: जन्माष्टमी
अक्टूबर से दिसंबर टूरिज्म का पीक सीजन होता है। यदि आपने अभी से हॉलिडे पैकेज की बुकिंग नहीं कराई तो बाद में यह सभी टूर पैकेज महंगे मिलेंगे। साल 2024 के बचे छह महीनों में सिर्फ 5 लॉन्ग वीकेंड बचे हैं। यहां दी गई लॉन्ग वीकेंड की लिस्ट आपको अपनी छुट्टियों की योजना बनाने में मदद करेंगी।
हॉलिडे के लिए पहले से कर लें प्लान
अगस्त के ये लॉन्ग वीकेंड्स एक शानदार अवसर प्रदान करते हैं अपने परिवार और दोस्तों के साथ यात्रा का आनंद लेने का। अभी से अपने यात्रा की योजना बनाएं और बुकिंग करें ताकि आप बाद में महंगे होटल और फ्लाइट की चिंता से बच सकें। इस लिस्ट के आधार पर आप अपनी छुट्टियों का प्लान कर सकते हैं और इन लॉन्ग वीकेंड्स का पूरा फायदा उठा सकते हैं।
आगे आने वाले महीनों में लॉन्ग वीकेंड
गुरुवार, 5 सितंबर: ओणम (सीमित)
शुक्रवार, 6 सितंबर: एक दिन की छुट्टी लें
शनिवार, 7 सितंबर: गणेश चतुर्थी
शुक्रवार, 11 अक्टूबर: महानवमी
शनिवार, 12 अक्टूबर: दशहरा
शुक्रवार, 1 नवंबर: दिवाली