Get App

LPG Cylinder Price Hike: जुलाई में रसोई गैस हुई महंगी, जानें नए दाम

LPG Cylinder Price Hike आज 1 जुलाई को सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर के दाम 25 रुपए बढ़ गए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 01, 2021 पर 10:23 AM
LPG Cylinder Price Hike: जुलाई में रसोई गैस हुई महंगी, जानें नए दाम

LPG Cylinder Price Hike: पेट्रोल-डीजल के बाद रसोई गैस की कीमतें भी डराने लगी है। आज 1 जुलाई से सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर के दाम 25.50 रुपए बढ़ गए हैं। नई दरें आज से लागू हो गई हैं।

वहीं 19 किलो वाले LPG सिलेंडर का दाम 76 रुपए बढ़ा है। यानी अब दिल्ली में 19 किलो वाले LPG सिलेंडर के लिए 1550 रुपए चुकाने होंगे।

LPG Cylinder: अब 800-900 रुपए नहीं बल्कि 300 रुपए तक में मिल सकता है गैस सिलेंडर, बस ऐसे करनी होगी बुकिंग

आज की बढ़ोत्तरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलो के LPG सिलेंडर के लिए 834.50 रुपए चुकाने होंगे जहां पहले सिर्फ 809 रुपए चुकाने पड़ते थे। वहीं, मुंबई में दाम बढ़कर 861 रुपये हो गये हैं। LPG सिलेंडर की कीमतों में हर महीने की पहली तारीख को बदलाव किया जाता है।
आइए जानते हैं आपके शहर में कितने बढ़े दाम..

घरेलू एलपीजी सिलेंडर का 1 जून का रेट

महीना दिल्ली कोलकाता मुंबई चेन्नई
जुलाई 1, 2021 834.5 861 834.5 850.5
जून 1, 2021 809 835.5 809 825
मई 1. 2021 809 835.5 809 825

स्रोत: IOC

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें