क्या मोदी सरकार ने LPG सिलेंडर पर खत्म कर दिया सब्सिडी देना? ऐसे करें चेक

महंगे गैस सिलेंडर के कारण ज्यादातर लोगों को गैस सब्सिडी का इंतजार रहता है

अपडेटेड Oct 07, 2021 पर 6:55 PM
Story continues below Advertisement

महंगे गैस सिलेंडर के कारण ज्यादातर लोगों को गैस सब्सिडी का इंतजार रहता है। मुंबई में सिलेंडर का दाम 900 रुपये के करीब पहुंच गया है। दिल्ली में भी रेट 850 से अधिक है। वहीं, 5 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 502 रुपये हो गई है। अभी तेल कंपनियों ने सिलेंडर के दाम बढ़ाए थे।

मोदी सरकार ने समय-समय पर दामों में बढ़ोतरी कर ज्यादातर शहरों में एलपीजी पर सब्सिडी को समाप्त कर दिया है। आम परिवार जिसे एक साल में 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडर मिलते हैं। आइए जानते हैं आप कैसे घर बैठे जान सकते हैं कि आपको गैस सब्सिडी मिलती है या नहीं।

 वेबसाइट के जरिए करें चेक

- आप मोबाइल से http://mylpg.in/  वेबसाइट पर जाएं।


- अपना 17 डिजिट का LPG ID भरें।


- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भरें, कैप्चा कोड भरें और आगे बढ़ें



12 घंटे काम और आधे घंटे का ब्रेक, बढ़ेगा PF लेकिन घटेगी आपकी सैलरी, मोदी सरकार बदलेगी नियम?


- एक OTP आपके मोबाइल नंबर पर आएगा।


- अगले पेज पर अपना ई-मेल आईडी लिखकर पासवर्ड जेनरेट करें।


- ई-मेल पर एक एक्टीवेशन लिंक आएगा, उसे क्लिक करें, लिंक क्लिक करते ही आपका अकाउंट एक्टिवेट हो जाएगा,इसके बाद आप mylpg.in पर जाकर लॉग-इन करें


- अगर आपका आधार कार्ड LPG अकाउंट से लिंक है तो उसे क्लिक करें।


- इसके बाद View Cylinder Booking History/subsidy transferred के विकल्प दिखेंगे।-  यहां से आपको पता चल जाएगा कि सब्सिडी आपके बैंक खाते में ट्रांसफर की गई है या नहीं।


इन्हें मिलती है गैस सब्सिडी

घरेलू गैस पर सब्सिडी केवल उन्हीं को मिलती है, जिनकी सालाना कमाई 10 लाख से ज्यादा नहीं होती है। अगर पति और पत्नी मिलकर भी 10 लाख कमाते हैं तो उन्हें LPG सब्सिडी नहीं मिलेगी।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।