LPG Prices 1st November: पेट्रोल डीजल के बाद ग्राहकों पर दिवाली से पहले एक और बम फूटा है। आज LPG गैस सिलेंडर पर 265 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। ये बढ़ोतरी कमर्शियल सिलेंडर में की गई है। घरेलू रसोई गैस की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।
LPG Prices 1st November: पेट्रोल डीजल के बाद ग्राहकों पर दिवाली से पहले एक और बम फूटा है। आज LPG गैस सिलेंडर पर 265 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। ये बढ़ोतरी कमर्शियल सिलेंडर में की गई है। घरेलू रसोई गैस की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।
कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़े
कंपनियों ने आज दाम में बढ़ोतरी की है। अब दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 2000 रुपये के पार पहुंच गया है। इससे पहले यह 1733 रुपये का था। मुंबई में 1683 रुपये में मिलने वाला 19 किलो का सिलेंडर अब 1950 रुपये में मिलेगा। वहीं, कोलकाता में अब 19 किलो वाला इंडेन गैस सिलेंडर 2073.50 रुपये का हो गया है। चेन्नई में अब 19 किलो वाले सिलेंडर के लिए 2133 रुपये देने होंगे।
घरेलू LPG के नहीं बढ़े दाम
घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में 14.2 किलो वाला बिना सब्सिडी का गैस सिलेंडर 899.50 रुपये का ही मिल रहा है। 6 अक्टूबर को दाम बढ़ाए गये थे। इससे पहले 1 अक्टूबर को सिर्फ 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाए थे।
1000 के पार जा सकते हैं रसोई गैस के दाम
कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए लग रहा था कि LPG सिलेंडर की कीमत 1000 रुपये के पार जा सकती है। लेकिन अब मुंबई में कीमतें 900 रुपये करीब आ चुकी है। वहीं, पटना में अब एलपीजी सिलेंडर के लिए 1000 में से केवल 2 रुपये कम चुकाने पड़ेंगे।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।