Get App

LPG Cylinder Price: नवंबर महीने में इतनी महंगी हुई रसोई गैस, आज जारी हुए नए दाम

पेट्रोल डीजल के बाद ग्राहकों पर दिवाली से पहले एक और बम फूटा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 01, 2021 पर 11:00 AM
LPG Cylinder Price: नवंबर महीने में इतनी महंगी हुई रसोई गैस, आज जारी हुए नए दाम

LPG Prices 1st November: पेट्रोल डीजल के बाद ग्राहकों पर दिवाली से पहले एक और बम फूटा है। आज LPG गैस सिलेंडर पर 265 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। ये बढ़ोतरी कमर्शियल सिलेंडर में की गई है। घरेलू रसोई गैस की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।

कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़े

कंपनियों ने आज दाम में बढ़ोतरी की है। अब दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 2000 रुपये के पार पहुंच गया है। इससे पहले यह 1733 रुपये का था। मुंबई में 1683 रुपये में मिलने वाला 19 किलो का सिलेंडर अब 1950 रुपये में मिलेगा। वहीं, कोलकाता में अब 19 किलो वाला इंडेन गैस सिलेंडर 2073.50 रुपये का हो गया है। चेन्नई में अब 19 किलो वाले सिलेंडर के लिए 2133 रुपये देने होंगे।

घरेलू LPG के नहीं बढ़े दाम

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में 14.2 किलो वाला बिना सब्सिडी का गैस सिलेंडर 899.50 रुपये का ही मिल रहा है। 6 अक्टूबर को दाम बढ़ाए गये थे। इससे पहले 1 अक्टूबर को सिर्फ 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाए थे।

1000 के पार जा सकते हैं रसोई गैस के दाम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें