आज 1 अगस्त से देश में LPG सिलेंडर सस्ता हो गया है। हालांकि कीमत में कटौती 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर तक ही सीमित है। दाम 209 रुपये तक घटे हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, इंडेन कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 192 रुपये कम होकर 2738 रुपये हो गई है। इसी तरह मुंबई में कीमत 194 रुपये घटकर 2691.50 रुपये, कोलकाता में 209 रुपये कम होकर 2872.50 रुपये और चेन्नई में 200 रुपये घटकर 2906 रुपये हो गई है।
