LPG Price Hike: अंतरिम बजट पेश होने के पहले सुबह-सुबह आम लोगों को तेल कंपनियों की ओर से बड़ा झटका लगा है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (Oil Marketing Companies -OMCs) ने आज 1 फरवरी से LPG सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। ये बढ़ोतरी कमर्शियल गैस सिलेंडर यानी 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर में की गई है। हालांकि तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर की की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 14 रुपये की बढोतरी कर दी गई है। इस नई बढ़ोतरी के बाद कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 1,769.50 रुपये हो गए हैं। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में लगातार 6वीं बार कोई बदलाव नहीं हुआ है।
घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में आखिर बार बदलाव 30 अगस्त को देखने को मिला था। इसके बाद से लगातार ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से कीमतों को स्थिर कर दिया है। जानिए बढे हुए नए दाम के बाद अब कितने रुपये चुकाना होगा
जानिए अपने शहर में गैस सिलेंडर के नए दाम
देश की राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 14 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। ऐसे में इसके दाम 1769.50 रुपये हो गए हैं। वहीं कोलकाता में 18 रुपये बढ़ गए हैं। ऐसे में कोलकाता में नए कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1887 रुपये हो गई है। इसी तरह मुंबई में 15 रुपये दाम बढ़ाए गए हैं। आर्थिक नगरी में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर 1723.50 रुपये में मिलेगा। वहीं चेन्नई की अगर बात करें तो यहां कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 12.50 रुपये बढ़ गए हैं। लिहाजा अब चेन्नई में 1937 रुपये में कमर्शियल गैस सिलेंडर मिलेगा।
पिछले महीने मिली थी मामूली राहत
पिछले 1 जनवरी 2024 को 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम में मामूली राहत दी गई थी। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की थी। जिसके बाद दिल्ली से मुंबई तक कमर्शियल गैस सिलेंडर 1.50 रुपये से लेकर 4.50 रुपये तक सस्ता हो गया था।