LPG Price: देश में रसोई गैस के दाम बढ़ते जा रहे हैं। जिससे आम आदमी को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। ऐसे में जिन लोगों को सब्सिडी मिलती है। वहीं उनके लिए राहत की बात है। हर एक राज्य में अलग-अलग LPG की सब्सिडी तय रहती है। जिन लोगों की सालाना इनकम 10 लाख रुपये से अधिक है उनको LPG सब्सिडी नहीं मिलती है। इस 10 लाख रुपये की इनकम में पति-पत्नी की आमदनी भी शामिल है।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना

रसोई गैस में एक सिलेंडर पर ग्राहकों को 153.86 रुपये दी जाती रही है, जिसे बढ़ाकर अब 291.48 रुपये कर दिया गया है। वहीं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 174.86 रुपये से बढ़ाकर 312.48 रुपये सब्सिडी कर दी गई है। अगर सब्सिडी मिल रही है तो रसोई गैस में एक सिलेंडर उपभोक्ताओं को 300 रुपये कम चुकाने होंगे।

आधार के जरिए सब्सिडी

रसोई गैस में सब्सिडी हासिल करने के लिए आपको अपने आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक कराना होगा। इसके बाद आधार कार्ड को गैस कनेक्शन से लिंक कराना होगा।

आधार कार्ड को कैसे कराएं लिंक

अगर आप इंडेन गैस के उपभोक्ता हैं तो आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से SMS भेज कर लिंक करा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने मैसेज बॉक्स में IOC टाइप करना है फिर एजेंसी के टेलीफोन नंबर का STD कोड और ग्राहक संख्या टाइप करके कस्टमर केयर में भेज देना है।

एक बार आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर हो जाए तो UID < आधार नंबर> टाइप करके एजेंसी के नंबर में दें। इससे भी आपका आधार नंबर गैस कनेक्शन से लिंक हो जाएगा। जैसे ही लिंक हो जाएगा तो आपको कन्फर्मेशन का नंबर आएगा।

अगर आप SMS नहीं करना चाहते हैं तो एजेंसी के नंबर 1800 2333 5555 पर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से फोन करें और कस्टपर केयर कर्मचारी को अपना आधार नंबर बताकर लिंक करा दें। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।