LPG Price on 1 February 2025: बजट के सरकार ने आम लोगों को थोड़ी राहत दी है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 फरवरी 2025 को 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 7 रुपये तक की कटौती कर दी है। घरों में इस्तेमाल होने वाले 14 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने लगातार दूसरे महीने कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटाए हैं। आज शनिवार 1 फरवरी को बजट आने वाला है। बजट के दिन सरकार ने गैस सिलेंडर के दाम घटाकर लोगों को खुशखबरी दी है।
