LPG Price on 1st February Budget 2026: आज 1 फरवरी को बजट पेश करने से पहले सरकार ने आम लोगों को झटका दिया है। सरकार ने एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ा दिया है। सरकार ने 19 किलोग्राम वाले एलीपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए हैं। 14 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस का दाम नहीं घटाया गया है और न ही बढ़ाया गया है। ये अभी भी अपने पिछली बार बदले गए 8 अप्रैल 2025 के रेट पर ही मिल रहे हैं।
रसोई गैस का दाम महंगा होने के बाद दिल्ली में अब 19 किलोग्राम LPG सिलेंडर की कीमत 1740.50 रुपये हो गई है। इसी तरह कोलकाता में इसकी कीमत 1844.50 रुपये हो गई है। मुंबई में यह अब 1692.00 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले 1642.50.50 रुपये में मिल रहा था। चेन्नई में कीमत 1899.50 रुपये हो गई है। सरकार ने कमर्शियल सिलेंडर पर 50 रुपये बढ़ाए हैं। कमर्शियल LPG सिलेंडर का इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और कमर्शियल कामों के लिए होता है।
19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर का दाम - 1 फरवरी 2026
घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं
घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसमें आखिरी बार 8 अप्रैल 2025 को बदलाव हुआ था। दिल्ली में इसकी कीमत अभी 853 रुपये है।कोलकाता में 879 रुपये, मुंबई में 852.50 रुपये, चेन्नई में 868.50 रुपये, लखनऊ में 890.50 रुपये, अहमदाबाद में 860 रुपये, हैदराबाद में 905 रुपये, वाराणसी में 916.50 रुपये और पटना में 951 रुपये में 14 किलोग्राम वाला सिलेंडर मिल रहा है।
LPG Price: सरकार ने बजट पेश करने से पहले घटाए सिलेंडर के दाम।