Get App

LPG Price 1 February: सरकार ने 50 रुपये महंगा किया सिलेंडर, बजट पेश करने से पहले दिया झटका

LPG Price on 1st February 2026 Budget Day: आज 1 फरवरी को बजट पेश करने से पहले सरकार ने आम लोगों को झटका दिया है। सरकार ने एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ा दिया है। सरकार ने 19 किलोग्राम वाले एलीपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए हैं

Sheetalअपडेटेड Feb 01, 2026 पर 5:18 AM
LPG Price 1 February: सरकार ने 50 रुपये महंगा किया सिलेंडर, बजट पेश करने से पहले दिया झटका
LPG Price on 1st February Budget 2026: आज 1 फरवरी को बजट पेश करने से पहले सरकार ने आम लोगों को झटका दिया है।

LPG Price on 1st February Budget 2026: आज 1 फरवरी को बजट पेश करने से पहले सरकार ने आम लोगों को झटका दिया है। सरकार ने एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ा दिया है। सरकार ने 19 किलोग्राम वाले एलीपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए हैं। 14 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस का दाम नहीं घटाया गया है और न ही बढ़ाया गया है। ये अभी भी अपने पिछली बार बदले गए 8 अप्रैल 2025 के रेट पर ही मिल रहे हैं।

रसोई गैस का दाम महंगा होने के बाद दिल्ली में अब 19 किलोग्राम LPG सिलेंडर की कीमत 1740.50 रुपये हो गई है। इसी तरह कोलकाता में इसकी कीमत 1844.50 रुपये  हो गई है। मुंबई में यह अब 1692.00 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले 1642.50.50 रुपये में मिल रहा था। चेन्नई में कीमत 1899.50 रुपये हो गई है। सरकार ने कमर्शियल सिलेंडर पर 50 रुपये बढ़ाए हैं। कमर्शियल LPG सिलेंडर का इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और कमर्शियल कामों के लिए होता है।

19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर का दाम - 1 फरवरी 2026 

शहर रेट 1 फरवरी 2026 (Rs) रेट 1 जनवरी 2026 (Rs) कितने बढ़े दाम (Rs)
दिल्ली 1740.50 1691.50 49
कोलकाता 1844.50 1795.00 49.50
मुंबई 1692.00 1642.50 49.50
चेन्नई 1899.50 1849.50 50

घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं

सब समाचार

+ और भी पढ़ें