New Rules from 1st September: तीन दिन बाद नया महीना शुरू हो जाएगा और नया महीना शुरू होते ही नए नियम लागू हो जाएंगे। महीने की पहली तारीख को एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें तय होती है। 1 सितंबर से यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल महंगा हो जाएगा। यहीं नहीं सर्किल रेट भी इस एरिया का बढ़ने वाला है। आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में..
1 सितंबर को रसोई गैस की कीमतें तय होंगी। इस बार कीमतें बढ़ भी सकती है और घट भी सकती हैं।
पिछले कई महीनों से कई बैंक ग्राहकों को Know Your Customer (KYC) कराने के लिए अलर्ट किये जा रहे हैं। KYC कराने से ग्राहकों का बैंक खाता एक्टिव रहेगा और फंड ट्रांसफर जैसे कई काम आसानी से कर पाएंगे। पब्लिक सेक्टर बैंक पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ग्राहकों को केवाईसी अपडेट करने के लिए कह रहा है। बैंक ने ट्वीट के जरिये कहा कि सभी ग्राहक 31 अगस्त 2022 तक KYC करा लें।
किसानों के पास भी e-KYC कराने की डेडलाइन 31 अगस्त 2022 है। अगर 31 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो 12वीं किश्त किसानों की अटक सकती है।
अगर आप दिल्ली आने जाने के लिए यमुना एक्सप्रेस वे का इस्तेमाल करते हैं तो अब आपका ज्यादा टोल टैक्स देना होगा। अब छोटे वाहन जैसे कार पर आपको प्रति किलोमीटर 10 पैसे ज्यादा देना होगा। वहीं, बड़ी कमर्शियल गाड़ियों जैसे ट्रक के लिए 52 पैसा प्रति किलोमीटर टोल देना होगा।
5. अब इतना मिलेगा इंश्योरेंस एजेंट को कमीशन
IRDAI ने जनरल इंश्योरेंस के नियमों में बदलाव किया है। अब इंश्योरेंस एजेंट को 30 से 35 फीसदी की बजाय 20 फीसदी ही कमीशन मिलेगा। इससे लोगों के प्रीमियम में भी कमी आएगी और उन्हें राहत मिलेगी।
6. महंगी होने वाली हैं सभी कारें
अगर आप भी ऑडी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो वह महंगी होने वाली हैं। ऑडी कारों की कीमतें 2.4 फीसदी होगी और ये नई कीमत 20 सिंतबर 2022 से लागू हो जाएंगी।
7. गाजियाबाद में बढ़ा सर्किल रेट
अगर आप गाजियाबाद में प्रॉपर्टी खरीदने का सोच रहे हैं तो ये अपडेट आपके लिए है। गाजियाबाद में सर्किल रेट में 4 से 2 फीसदी की बढ़ोतरी होने वाली है। ये बढ़ोतरी 1 सितंबर 2022 से लागू होगी।