कल से बदलने वाले हैं ये 7 नियम, डीमैट, पेंशन, LPG और CNG की कीमतें, NPS से जुड़े हैं बदलाव

7 Financial Rules Changing from 1st October: 1 अक्टूबर से आपकी रोजाना की लाइफ से जुड़े कई नियम बदल जाएंगे। कल महीने की पहली तारीख है और LPG रसोई गैस सिलेंडर, सीएनजी, पीएनजी के दाम तय किये जाएंगे

अपडेटेड Sep 30, 2022 पर 7:41 PM
1 अक्टूबर से बदल जाएंगे आपके पैसे और घर के बजट से जुड़े 7 नियम।

7 Financial Rules Changing from 1st October: 1 अक्टूबर से आपकी रोजाना की लाइफ से जुड़े कई नियम बदल जाएंगे। कल महीने की पहली तारीख है और LPG रसोई गैस सिलेंडर,  सीएनजी, पीएनजी के दाम तय किये जाएंगे। टैक्स भरने वाले अटल पेंशन स्कीम में आवेदन नहीं कर पाएंगे। साथ ही क्रेडिट और डेबिट कार्ड के लिए टोकन सिस्टम शुरू हो जाएगा। साथ ही डीमैट से जुड़ा काम भी आपको आज निपटाना है ताकि सोमवार को आपको ट्रेडिंग करते समय परेशानी न होगा। आइए जानते हैं इन नियमों की डिटेल्स..

  1. तय होंगे LPG, PNG, CNG के दाम

हर महीने की पहली तारीख को देश भर में रसोई गैस LPG सिलेंड, PNG, CNG के दाम तय किये जाते हैं। पिछले महीने सरकार ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें घटाई थी। इस बार फेस्टिव सीजन को देखते हुए उम्मीद है कि दाम कम किये जाएगे।

2. अटल पेंशन स्कीम में होगा बदलाव


मोदी सरकार की पॉपुलर स्कीम अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana -APY) में एक बड़ा बदलाव 1 अक्टूबर से होने वाला है। टैक्सपेयर्स लोग इससे नहीं जुड़ पाएंगे। इससे पहले केंद्र सरकार की अटल पेंशन योजना से जुड़ने के लिए ऐसी कोई शर्त लागू नहीं थी। मौजूदा नियमों के तहत 18 से 40 साल तक उम्र वाले सभी भारतीय नागरिक APY के सदस्य बन सकते हैं। हालांकि, अब टैक्सपेयर्स इसके सिए अप्लाई नहीं कर पाएंगे।

3. बदल जाएंगे क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने के नियम

1 अक्टूबर से क्रेडिट और डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने के नियम बदलने वाले हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का कार्ड कार्ड-ऑन-फाइल टोकनाइजेशन का नियमलागू हो जाएगा। अब हर कार्ड को एक टोकन नंबर मिलेगा और इसी में कार्ड से जुड़ी सारी जानकारी सेव होगी।

4. डीमैट अकाउंट होगा पहले से ज्यादा सुरक्षित

डीमैट अकाउंट (demat account) में आपको आज 30 सितंबर 2022 तक टू-फैक्टर ऑथेन्टिकेशन (two-factor authentication) पूरा करना होगा। इसके बाद ही आप अपने डीमैट अकाउंट में लॉग-इन कर पाएंगे। एनएसई (NSE) ने इस बारे में जून में एक सर्कुलर जारी किया था।

5. एनपीएस ग्राहकों के लिए ई-नामांकन प्रक्रिया 

पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी के मुताबिक सरकार और कॉरपोरेट सेक्टर (PFRDA) में सब्सक्राइबर्स के लिए नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) ई-नॉमिनेशन प्रोसेस में बदलाव किया है। मौजूदा एनपीएस ग्राहक ई-नॉमिनेशन और अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके नॉमिनेशन को रिवाइज कर सकते हैं।

6. महंगा हो गया है प्लेटफॉर्म टिकट 

नवरात्रि पर रेलवे स्टेशनों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए इंडियन रेलवे ने प्लेटफॉर्म टिकट को महंगा कर दिया है। दक्षिण रेलवे के चेन्नई डिवीजन ने सोमवार से शुरू हुए त्योहारी सीजन यानी नवरात्रि के दौरान रेलवे स्टेशनों पर भीड़ को रोकने के लिए प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 10 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये कर दिया है। ये नियम 1 अक्टूबर से लागू होगा।

7. 21 दिन बैंक और 13 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार

अक्टूबर में दशहरा, दिवाली, छठ पूजा, भैया दूज, गोवर्धन पूजा जैसे कई त्योहार हैं। इन त्योहारों के कारण अक्टूबर में बैंक 21 दिन बंद रहेंगे। वहीं, शेयर बाजार अक्टूबर के महीने में 13 दिन बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में साप्ताहिक छुट्टियां शामिल हैं।

Zepto के को-फाउंडर कैवल्या वोहरा ने सिर्फ 19 साल में बनाई ₹1,000 करोड़ की संपत्ति, बने देश के सबसे युवा अमीर व्यक्ति

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।