मैक्रोटेक डेवलपर्स (Macrotech Developers (Lodha) ने गुरुवार को अपने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) को बंद करने की घोषणा की। ये क्यूआईपी सोमवार को खुला था। कंपनी ने ₹1,184.7 प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस की तुलना में अपने क्यूआईपी के लिए ₹1,170 पर इश्यू प्राइस को मंजूरी दी है।
कंपनी ने अपनी एक्सचेंज फाइलिंग में कहा “बोर्ड ने अपनी बैठक में ₹1,170 प्रति इक्विटी शेयर (₹1,160 प्रति इक्विटी शेयर के प्रीमियम सहित) के इश्यू प्राइस को निर्धारित और मंजूर किया, जो कि निर्धारित फार्मूले अनुसार तय किये गये फ्लोर प्राइस ₹1,184.70 पर 1.24% (यानी ₹14.70 प्रति इक्विटी शेयर) डिस्काउंट पर है।
रियल एस्टेट फर्म ने सोमवार को संस्थागत निवेशकों से ₹3,000 करोड़ से ₹4,000 करोड़ जुटाने के लिए शेयर बिक्री शुरू की थी। मैक्रोटेक ने क्यूआईपी जारी करने को मंजूरी दे दी थी और इश्यू के लिए फ्लोर प्राइस ₹1,184.7 प्रति शेयर निर्धारित किया, जो 15 नवंबर को इसके बंद भाव पर 7.8% कम थी।
गौरतलब है कि QIP सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध कंपनियों को सामान्य मानक नियामक अनुपालन के बिना घरेलू बाजारों से पूंजी जुटाने में मदद करता है और केवल संस्थागत निवेशकों को इस ऑफर में भाग लेने की अनुमति देता है। मैक्रोटेक जमीन खरीदने और भूमि विकास अधिकारों के साथ अपने खर्च को पूरा करने के लिए प्लेसमेंट से प्राप्त धन का उपयोग करने का इरादा रखता है।
मिंट के मुताबिक कंपनी ने बीएसई फाइलिंग में कहा था, "हमें अतिरिक्त फंडिंग की जरूरत है ताकि हम संयुक्त विकास के कैपिटल-लाइट बिजनेस मॉडल के तहत अवसरों को भुना सकें और लैंड पार्सल, भविष्य की विस्तार योजनाओं, डीलेवरेजिंग और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों पूरा कर सकें।"