Maharashtra Budget 2024: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के बजट में महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता योजना की घोषणा की है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के साथ-साथ वित्त मंत्री की भी जिम्मेदारी संभाल रहे अजित पवार ने 28 जून को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए महाराष्ट्र का बजट पेश किया। इसमें अन्य घोषणाओं के साथ-साथ 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन' स्कीम का भी ऐलान किया गया। स्कीम के तहत 21-60 वर्ष की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
