Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र सरकार के संकट को दूर करने के लिए कांग्रेस ने कमलनाथ को महाराष्ट्र का ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। इसी सिलसिले में कमलनाथ इन दिनों महाराष्ट्र में हैं और शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे के बीच तालमेल बिठाने में जुटे हुए हैं। हालांकि उनकी इस कोशिश पर मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने चुटकी ली है।
