Dearness Allowance: MSRTC ने बढ़ाया कर्मचारियों का DA, दिवाली बोनस के साथ मिलेगा ये भत्ता

MSRTC ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) को मौजूदा 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 17 प्रतिशत कर दिया है

अपडेटेड Oct 26, 2021 पर 12:40 PM

दिवाली से पहले महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) को मौजूदा 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 17 प्रतिशत कर दिया है। इससे MSRTC के करीब 95,000 कर्मचारियों को फायदा होगा।

MSRTC ने कहा है कि कर्मचारियों के अक्टूबर वेतन का पेमेंट प्रत्येक महीने के निर्धारित 7 वें दिन के बजाय 1 नवंबर को दिवाली के त्योहार से पहले किया जाएगा।

कैश की तंगी से जूझ रहे निगम ने अपने कर्मचारियों और अधिकारियों को क्रमश 2,500 रुपये और 5,000 रुपये के दिवाली गिफ्ट देने की भी घोषणा की है।

Sovereign Gold Bond: बुलियन मार्केट से इतना सस्ता गोल्ड बेच रही है मोदी सरकार, आपके पास शुक्रवार तक है मौका

पिछले हफ्ते केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए DA और महंगाई राहत (DR) पर 28% से 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी। इस बढ़ोतरी के बाद डीए बढ़कर 31 फीसदी हो गया है। ये बढ़ोतरी 1 जुलाई 2021 से लागू होगी। ये नई बढ़ोतरी दिवाली से कुछ दिन पहले की गई है ताकि कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया जा सके।  सरकार इसके जरिये 47 लाख से अधिक कर्मचारियों और 68.62 लाख पेंशनभोगियों को लाभ पहुंचाना चाहती है।

घाटे और डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण MSRTC ने रात की एक्सप्रेस बसों को छोड़कर, अपनी सभी सेवाओं के किराए में भी बढ़ोतरी की है। टिकट की कीमतों में न्यूनतम 5 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। राज्य द्वारा संचालित परिवहन उपक्रम के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक शेखर चन्ने ने बताया कि MSRTC कोरोनोवायरस महामारी और लॉकडाउन के बीच ऑपरेशन कम होने के कारण कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि इससे अतिरिक्त 50 करोड़ रुपये कमाने की उम्मीद है।


MSRTC के पास 16,000 बसों का बेड़ा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी और टायरों और वाहनों के स्पेयर पार्ट्स दरों में वृद्धि के कारण MSRTC के खजाने पर भारी बोझ बढ़ने लगा, जिसके कारण राज्य के स्वामित्व वाले निगम ने किराए में बढ़ोतरी का फैसला लिया।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।