महिला सम्मान सर्टिफिकेट में यहां देना होगा टैक्स, सरकार ने बताए नए नियम

Mahila Samman Certificate scheme: अभी तक ज्यादातर निवेशकों के मन में सवाल था कि महिला सम्मान सर्टिफिकेट से होने वाली आय यानी मिलने वाले ब्याज पर टैक्स लगेगा। अगर टैक्स लगेगा तो कैसे और कहां लगाया जाएगा। सरकार महिला सम्मान सर्टिफिकेट पर लगने वाले टैक्स को लेकर नियम साफ बता दिये हैं

अपडेटेड May 18, 2023 पर 10:21 AM
महिला सम्मान सर्टिफिकेट से होने वाली आय यानी मिलने वाले ब्याज पर टैक्स लगेगा।

Mahila Samman Certificate scheme: अभी तक ज्यादातर निवेशकों के मन में सवाल था कि महिला सम्मान सर्टिफिकेट से होने वाली आय यानी मिलने वाले ब्याज पर टैक्स लगेगा। अगर टैक्स लगेगा तो कैसे और कहां लगाया जाएगा। सरकार महिला सम्मान सर्टिफिकेट पर लगने वाले टैक्स को लेकर नियम साफ बता दिये हैं। महिला सम्मान प्रमाणपत्र योजना से मिलने वाले ब्याज पर TDS नहीं लगेगा। सीबीडीटी के नोटिफिकेशन के मुताबिक महिला सम्मान सर्टिफकेट से होने वाली आय यानी हाथ में आने वाले ब्याज पर टैक्स स्लैब के मुताबिक टैक्स लगेगा। यानी, ब्याज की आय को आपकी इनकम के साथ जोड़ा जाएगा।

ये है नियम

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने 16 मई को पोस्ट ऑफिस बचत योजना पर TDS को नोटिफाई किया है। योजना के तहत किसी लड़की या महिला के नाम से खाता खोला जा सकता है। एक्सपर्ट के मुताबिक महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र (MSSC) पर मिलने वाले ब्याज पर TDS लागू नहीं होता है, अगर ऐसा ब्याज एक वित्तीय वर्ष में 40,000 रुपये से अधिक नहीं होता है। 7.5% ब्याज पर MSSC योजना एक साल में 15,000 रुपये और दो साल में 32,000 रुपये का रिटर्न देगी। यह कहा जा सकता है कि कोई टीडीएस लागू नहीं होगा क्योंकि एक वित्तीय वर्ष में मिलने वाला ब्याज 40,000 रुपये से कम होगा।


महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र, 2023 (MSCC) क्या है?

महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना की घोषणा 2023-24 के बजट में 'आजादी का अमृत महोत्सव' मनाने के लिए लाई गई थी और इसे लड़कियों सहित महिलाओं के फाइनेंशियल स्तर पर और बेहतर करने के लिए लाया गया।

न्यूनतम और अधिकतम निवेश

MSSC में न्यूनतम निवेश राशि 1000 रुपये और 100 के मल्टीपल में होता है। इसकी अधिकतम लिमिट 2 लाख रुपये प्रति अकाउंट है। अगर पहले से अकाउंट है दूसरा अकाउंट खोलना चाहते हैं तो कम से कम 3 महीने का गैप होना चाहिए। अकाउंट खोलने के 1 साल बाद 40 फीसदी पैसा निकाला जा सकता है।

ब्याज

इस योजना पर सालाना 7.5 फीसदी का ब्याज मिलता है, जो अकाउंट में हर तिमाही अकाउंट में आता है। ब्याज और पूरा मूल मैच्योरिटी पर मिलता है।

2 लाख रुपये के निवेश से 2 साल में होगी इनकी इनकम

यदि आप 2 साल के लिए महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र में 2 लाख रुपये का निवेश करते हैं, तो आपको मैच्योरिटी पर 2.32 लाख रुपये मिलेंगे। ये एफडी की तरह ही काम करता है।

कहां से ले सकते हैं महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र

फिलहाल यह सिर्फ पोस्ट ऑफिस में ही मिल रहे हैं। आप अपने निकटतम पोस्ट ऑफिस पर जाएं और खाता खुलवाने के लिए फॉर्म सबमिट कर दें। इसके अलावा आपको KYC डॉक्यूमेंट्स यानी आधार और पैन कार्ड देना होगा। आपको चेक के साथ पे-इन-स्लिप भी देनी होगी।

इस फंड मैनेजर को पसंद हैं SRF, SKF और PI इंडस्ट्रीज के स्टॉक, जानिए क्या है वजह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।