महिलाओं के लिए खास है ये सरकारी योजना, मिलता है 7.5% का ब्याज और ये फायदे

Mahila Samman Saving Certificate: महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र महिला निवेशकों के लिए सरकार की तरफ से चलाई जा रही सरकारी योजना है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2023-24 के केंद्रीय बजट में शुरू की गई इस पहल का लक्ष्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उनको वित्तीय स्तर पर मजबूत बनाना है

अपडेटेड Jul 03, 2023 पर 8:13 PM
महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना 27 जून 2023 से निवेश के लिए खुल चुका है।

Mahila Samman Saving Certificate: महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र महिला निवेशकों के लिए सरकार की तरफ से चलाई जा रही सरकारी योजना है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2023-24 के केंद्रीय बजट में शुरू की गई इस पहल का लक्ष्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उनको वित्तीय स्तर पर मजबूत बनाना है।

कर सकते हैं इतना निवेश

महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना 27 जून 2023 से निवेश के लिए खुल चुका है। इसमें निवेश 2 साल के लिए किया जाएगा। ये योजना निवेश के लिए मार्च 2025 तक यानी दो साल के पीरियड के लिए खुली हुई है। इस योजना के तहत महिलाओं या लड़कियों के नाम पर 2 लाख रुपये का निवेश किया जा सकता है। इसमें 7.5 प्रतिशत की तय ब्याज हर साल के लिए मिलता है। अकाउंट खोलने के 1 साल बाद 40 फीसदी पैसा निकाला जा सकता है।


2 लाख रुपये के निवेश से 2 साल में होगी इनकी इनकम

यदि आप 2 साल के लिए महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र में 2 लाख रुपये का निवेश करते हैं, तो आपको मैच्योरिटी पर 2.32 लाख रुपये मिलेंगे। ये एफडी की तरह ही काम करता है।

कहां से ले सकते हैं महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र

फिलहाल यह सिर्फ पोस्ट ऑफिस और कुछ बैंक में ही मिल रहे हैं। आप अपने निकटतम पोस्ट ऑफिस पर जाएं और खाता खुलवाने के लिए फॉर्म सबमिट कर दें। इसके अलावा आपको KYC डॉक्यूमेंट्स यानी आधार और पैन कार्ड देना होगा। आपको चेक के साथ पे-इन-स्लिप भी देनी होगी। डाकघरों और सभी पब्लिक सेक्टर बैंकों के अलावा प्राइवेट सेक्टर बैंकों जैसे आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड और आईडीबीआई बैंक भी महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र दे रहे हैं।

रिलायंस Jio ने लॉन्च किया जियो भारत फोन, कीमत सिर्फ ₹999, सिर्फ 123 रुपए में मिलेगा 14 GB डेटा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।