बजट में महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट में बढ़ाया गया है निवेश का समय? यहां जानिये डिटेल्स

Mahila Samman Saving Certificate: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट (MSSC) योजना को आगे बढ़ाने को लेकर कोई भी घोषणा नहीं की है। अब इससे यह तय हो गया है कि महिला सम्मान सर्टिफिकेट में निवेश करने का अंतिम दिन 31 मार्च 2025 है

अपडेटेड Feb 04, 2025 पर 5:00 PM
Story continues below Advertisement
Mahila Samman Saving Certificate: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट (MSSC) योजना को आगे बढ़ाने को लेकर कोई भी घोषणा नहीं की है।

Mahila Samman Saving Certificate: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट (MSSC) योजना को आगे बढ़ाने को लेकर कोई भी घोषणा नहीं की है। अब इससे यह तय हो गया है कि महिला सम्मान सर्टिफिकेट में निवेश करने का अंतिम दिन 31 मार्च 2025 है। जिन महिलाओं ने अभी तक इस योजना में निवेश नहीं किया है, उनके पास मार्च 2025 तक का ही समय है।

महिलाओं के लिए सरकार ने शुरू की थी योजना

MSSC योजना भारत सरकार ने छोटी सेविंग के तहत ही महिलाओं और लड़कियों के लिए स्कीम लॉन्च की थी। योजना की शुरुआत 31 मार्च 2023 को की गई थी। स्कीम को आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर दो साल के पीरियड के लिए लागू किया गया था। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और फाइनेंशियल स्वतंत्रता देने के मकसद से लाई गई थी। इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यही है कि यह 7.5% का सालाना ब्याज देती है। ये बैंकों में दिये जा रहे 2 साल की एफडी से अधिक ब्याज था।


इतना पैसा कर सकते हैं निवेश

इस योजना के तहत कोई भी महिला या लड़की 1,000 रुपये से लेकर 2,00,000 रुपये तक का पैसा निवेश कर सकते हैं। ये अकाउंट पोस्ट ऑफिस और रजिस्टर बैंकों में आसानी से खोला जा सकता है। MSSC में निवेश करने वालों को 2 साल की मैच्योरिटी के बाद पूरा मूल और ब्याज वापिस मिल जाता है। खास बात यह है कि 1 साल पूरा होने के बाद खाताधारक अपने जमा पैसे का 40% तक निकाल सकते है। यह उन महिलाओं के लिए बेहतरीन विकल्प है, जो सुरक्षित और ज्याद रिटर्न वाला ऑप्शन देख रही हैं।

महिला सम्मान योजना के नियम

अगर किसी कारणवश खाताधारक को बीच में ही पैसे की जरूरत पड़ती है, तो कुछ खास परिस्थिति में अकाउंट समय स पहले बंद किया जा सकता है। यदि खाताधारक की मृत्यु हो जाती है, कोई गंभीर मेडिकल इमरजेंसी के समय अकाउंट बंद किया जा सकता है। हालांकि, अकाउंट खोलने के 6 महीने पूरे होने के बाद भी अगर कोई अकाउंट बंद कराना चाहता है, तो ब्याज दर में कटौती की जा सकती है।

31 मार्च 2025 तक कर सकते हैं निवेश

सरकार ने MSSC योजना को आगे बढ़ाने की कोई घोषणा नहीं की है। ऐसे में 31 मार्च 2025 से पहले निवेश करना बहुत जरूरी है। यह 7.5% की आकर्षक ब्याज दर का फायदा उठाने का आखिरी मौका है। जिन महिलाओं ने अब तक इस योजना में निवेश नहीं किया है, उन्हें जल्द से जल्द अपने नजदीकी डाकघर या बैंक में जाकर अकाउंट खुलवा लेना चाहिए।

Delhi Chunav 2025: क्या दिल्ली में 5 फरवरी को बंद रहेंगे बैंक? डीयू के कॉलेज होंगे बंद! चेक करें पूरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।