Mahila Samman Savings Certificate: सरकार ने महिलाओं के लिए खास योजना बनाई है। ये योजना महिलाओं को 2 साल में अमीर बना सकती है। महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट (MSSC) सरकार की एक ऐसी ही योजना है। ये खासतौर से महिलाओं और लड़कियों के लिए बनाई गई है। इसका मकसद महिलाओं को सेविंग करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसमें 7.5% का ब्याज मिलता है, जो हर तीन महीने पर जुड़ता है। यह योजना दो साल के लिए है और सुरक्षित निवेश का अच्छा विकल्प है। 2 साल के बाद महिलाओं को प्रिंसिपल और इंटरेस्ट अमाउंट एक साथ मिल जाएगा।
यह योजना सभी महिलाएं और लड़कियां ले सकती हैं। नाबालिग लड़कियों के लिए उनके माता-पिता या अभिभावक खाता खोल सकते हैं।
फॉर्म बैंक या पोस्ट ऑफिस से लें। इसमें अपना नाम, पता, और नॉमिनी की जानकारी भरें। इसके साथ जमा करने वाला अमाउंट भी चुनें।
फॉर्म के साथ ये डॉक्यूमेंट भी जमा करें।
आईडी प्रूफ: आधार कार्ड, पैन कार्ड या पासपोर्ट
एड्रेस प्रूफ: आधार कार्ड, वोटर आईडी या बिजली/पानी का बिल
फोटो: एक हाल की पासपोर्ट साइज फोटो
इस योजना में कम से कम ₹1,000 और ज्यादा से ज्यादा ₹2 लाख तक जमा कर सकते हैं। पैसे ₹100 के मल्टीपल में जमा किए जा सकते हैं।
आपके फॉर्म और दस्तावेज़ों के सही पाए जाने पर सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा, जो आपके निवेश की पुष्टि करेगा।
इस योजना में एक साल के बाद आप अपने जमा पैसे का 40% तक निकाल सकते हैं।
इस योजना पर मिलने वाला ब्याज टैक्स के दायरे में आता है। MSSC एक सुरक्षित और कम जोखिम वाला विकल्प है, जो महिलाओं के लिए छोटे पीरियड की सेविंग के लिए अच्छा है। महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट एक आसान और सुरक्षित तरीका है, जिससे महिलाएं अपने पैसे बचा सकती हैं और भविष्य के लिए तैयार हो सकती हैं।