Gold Price Today: आज धनतेरस से पहले सोना सस्ता हुआ। सोने में 200 रुपये तक गिरावट आई है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ और जयपुर सहित उत्तर भारत के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 80,300 रुपये के आसपास है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 73,400 रुपये के स्तर पर है। वहीं, सिल्वर 97,900 रुपये पर है। यहां जानें क्या दिवाली तक और सस्ता होगा गोल्ड?
क्यों अपने उच्चतम स्तर के आसपास है सोना
भारत में मौसमी मांग और पश्चिम एशिया संघर्ष से भू-राजनीतिक जोखिम जैसे कई अन्य कारकों का साफ असर दिख रहा है। जुलाई में सरकार के सोने और अन्य मेटल पर कस्टम ड्यूटी में कटौती के बाद स्थानीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में सात प्रतिशत की तेज गिरावट देखने को मिली थी। अब त्योहार और शादी के सीजन के कारण डिमांड बढ़ने लगी है।
देशभर में सोने के आज के रेट:
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, जयपुर में गोल्ड रेट
24 कैरेट: ₹80,430 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: ₹73,740 प्रति 10 ग्राम
पटना ओर अहमदाबाद में गोल्ड रेट
24 कैरेट: ₹80,330 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: ₹73,640 प्रति 10 ग्राम
भुवनेश्वर, मुंबई, कोलकाता में गोल्ड रेट
24 कैरेट: ₹80,280 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: ₹73,590 प्रति 10 ग्राम
सोने का 24 अक्टूबर को रेट
कैसे तय होती है सोने की कीमत?
देशभर में सोने की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की स्थिति और करेंसी एक्सचेंज रेट शामिल हैं। वैश्विक बाजार में जब सोने की कीमतों में उछाल आता है, तो इसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ता है। इसके अलावा, त्योहारों के सीजन में बढ़ती मांग भी सोने की कीमतों में इजाफा करती है।